Advertisment

Superhit Songs: जानें वो फ्लॉप फिल्में जिनके गानें हुए सुपरहिट

बॉलीवुड : बॉलीवुड एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कुछ फिल्में हिट होती हैं तो कुछ फिल्में फ्लॉप होती हैं, लेकिन खास ये बात ये है कि जो फिल्में फ्लॉप होती हैं उसके गाने सुपरहिट भी हो जाते हैं। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
28 Apr 2023
Superhit Songs: जानें वो फ्लॉप फिल्में जिनके गानें हुए सुपरहिट

Movies Flop Superhit Songs

Superhit Songs: बॉलीवुड एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कुछ फिल्में हिट होती हैं तो कुछ फिल्में फ्लॉप होती हैं, लेकिन खासियत ये बात कि है जो फिल्में फ्लॉप होती हैं उसके गाने सुपरहिट भी हो जाते हैं। क्योंकि गाने को फिल्म से जज नहीं करते हैं उसे सुनके जज करते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में संगीत एक प्रमुख भूमिका निभाते है। वास्तव में, संगीत कई फिल्मों का एकमात्र आकर्षण साबित हुआ है। भारतीय फिल्में अपने गाने और डांस नंबर्स के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। ऐसी कई बॉलीवुड फिल्में हैं जिनमें गाने ने फिल्म की सामग्री को पार कर लिया है। हालांकि फिल्म दर्शकों से जुड़ नहीं पाई, लेकिन गाने  चार्ट में सबसे ऊपर रहे हैं। काई लोग तो फिल्म को पहचान नहीं पाते लेकिन गाने को जरूर पहचान लेते हैं। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड फ्लॉप फिल्में जिनके गाने हुए सुपरहिट। 

Advertisment

फ्लॉप मूवीज के सुपेरहिट्स गाने कौन कौन से हैं 

जानें वो फ्लॉप फिल्में जिनके गानें हुए सुपरहिट :-

1. Shaandar

Advertisment

विकास बहल की रोमांटिक फिल्म, शानदार में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट जैसे कलाकार थे। दर्शकों को ये फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई लेकिन इसके साउंडट्रैक प्रतिभाशाली संगीत निर्देशक, अमित त्रिवेदी द्वारा तैयार किए थे और इस फिल्म के कुछ गाने हिट रहे थे जैसे गुलाबो, शाम शानदार आदि। और ये गाने दर्शकों के साथ जुड़ने में सफल रहे और सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे नाइट क्लबों, फंक्शन आदि में अक्सर बजाए जाते है।

2. Roy

यह फिल्म रॉय, विक्रमजीत सिंह द्वारा निर्देशित थी और इसमें अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीज ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। अभिनेता रणबीर कपूर एक कैमियो में दिखाए गए थे। दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। लेकिन फिल्म में एक शानदार साउंडट्रैक था जिसके गाने बहुत ही शानदार थे जैसे सूरज डूबा है, तू है कि नहीं, चिट्टियां कलाइयां, आदि जो लोगों को बहुत पसंद आई थी।

Advertisment

3. Baar Baar Dekho

नित्या मेहरा की फिल्म बार बार देखो में कैटरीना कैफ के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काम किया था। यह एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें समय यात्रा की थीम शामिल थी। फिल्म का कॉन्सेप्ट दिलचस्प थे, लेकिन यह दर्शकों से जुड़ने में नाकाम रही। हालांकि फिल्म ने ज्यादा कमाई नहीं की, लेकिन इसके गाने सबसे ट्रेंडिंग में चले और आज भी चल रहे हैं। जैसे गाना काला चश्मा वर्ष का गीत बन गए। इसके अलावा, सौ आसमान, नचदे ने सारे, तेरी खैर मांगड़ी जैसे गानों ने दर्शकों के दिल को छू लिया था।

4. Anjaana Anjaani

Advertisment

बॉलीवुड कि ये फिल्म अंजाना अंजानी, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित थी और इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ रणबीर कपूर थे। यह दो व्यक्तियों पर आधारित थी जो अपने जीवन को समाप्त करने के अपने साझा इरादे से एक दूसरे से जुड़ते हैं। यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही। लेकिन, इस फिल्म के गाने आज भी सुने जाते हैं।  हैरात, आस पास खुदा, तुझे भुला दिया, अंजाना अंजानी, आदि जैसे गाने अभी भी याद किए जाते हैं और बजाए जाते हैं।

5. Tashan

टशन एक सुपरहिट फिल्म लग रही थी लेकिन हुई नहीं। सैफ अली खान, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, और करीना कपूर सहित कई कलाकारों के साथ, टशन एक एक्शन फिल्म थी जिसमें रोमांस और अन्य कारक शामिल थे। लेकिन, दर्शकों को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। हालांकि, टशन के साउंडट्रैक बहुत ही जबरदस्त थे। इसने दिल हारा, छलिया, दिल डांस मारे, फलक तक, टशन में जैसे हिट गाने थे जो लोगो को बहुत ज्यादा पसंद आई थी।

Advertisment
Advertisment