Advertisment

Kangana Ranaut की 5 फ़िल्में जो महिला शक्ति को दर्शाती हैं

कंगना रनौत, बॉलीवुड की बेहद ही टैलेंटेड अभिनेत्री हैं जिनकी प्रतिभा, साहस और अंदाज उन्हें अलग बनाते हैं। वह अपनी अद्भुत अभिनय के साथ-साथ महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने वाली फिल्मों में भी काम करती हैं।

author-image
Ritika Negi
New Update
5 movies of Kangana Ranaut

Kangana Ranaut (Image Credit: Hindustan Times)

5 Movies of Kangana Ranaut that everyone must watch: कंगना रनौत, बॉलीवुड की बेहद ही टैलेंटेड अभिनेत्री हैं जिनकी प्रतिभा, साहस और अंदाज उन्हें अलग बनाते हैं। वह अपने अद्भुत अभिनय के साथ-साथ महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने वाली फिल्मों में भी काम करती हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसी मूवीज के बारे में बात करेंगे जो कंगना रनौत की शानदार प्रस्तुति में महिला शक्ति को दर्शाती हैं। 

Advertisment

कौन हैं कंगना रनौत (Kangana Ranaut)? 

कंगना रनौत एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो अपनी प्रतिभा और सशक्त महिला - केंद्रित फिल्मों में अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली कंगना 16 साल की उम्र में दिल्ली चली गई थी और थोड़े समय के लिए मॉडलिंग में लग गई थी। उन्होंने अपने अभिनय को सुधारने के लिए कई थिएटर किए और थिएटर दर्शकों के पॉजिटिव रिएक्शन के बाद, वह बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चली गईं। कंगना ने अपनी करियर की शुरुवात अनुराग बसु और महेश भट्ट द्वारा निर्मित रोमांटिक थ्रिलर Gangster से करी। उसके बाद उन्होंने Fashion, Tanu Weds Manu, Queen जैसी काफी सक्सेसफुल मूवीज दी। उन्होंने अपने अद्भुत अभिनय के लिए काफी पुरस्कार भी जीते हैं। 

Kangana Ranaut की 5 फ़िल्में जो महिला शक्ति को दर्शाती हैं

Advertisment

1. Queen

यह फिल्म कंगना रनौत की एक बेहतरीन प्रस्तुति है जिसमें वे एक आत्मनिर्भर और साहसिक महिला की भूमिका निभाती है। यह कहानी एक लड़की की है जो अपने हनीमून पर अकेली यूरोप जाती है और एक नए जीवन की शुरुवात करती है। यह फिल्म एक महिला की फ्रीडम और आत्मनिर्भरता को बेहद खूबसूरत ढंग से दिखाती है। 

2. Tanu Weds Manu Returns

Advertisment

इस फिल्म में कंगना रनौत ने अपने डबल रोल के प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता। वह एक मॉडर्न, आजाद और बिंदास लड़की की भूमिका और एक शादीशुदा, सिंपल और उदार महिला की भूमिका में एक साथ चमकती है। 

3. Manikarnika: The Queen of Jhansi

यह फिल्म कंगना रनौत की अद्भुत निर्देशन के साथ एक महान व्यक्तित्व, रानी लक्ष्मीबाई के जीवन को दिखाती है। इस फिल्म के जरिए रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और बहादुरी को दर्शाया गया है। फिल्म 1857 के भारतीय बागी आंदोलन के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ रानी लक्ष्मीबाई की निडर लड़ाई को दिखाती है।

Advertisment

4. Fashion

इस फिल्म में, कंगना रनौत शोनाली गुजराल का किरदार निभाती हुई दिखती हैं, जो फैशन इंडस्ट्री की ऊंचाइयों और निचाइयों से निपट रही है। यह फिल्म एक महिला की पहचान को दोबारा से प्राप्त करने की शक्ति और संकल्प को दिखाती है। 

5. Simran

इस फिल्म में कंगना रनौत ने एक विशेष विषय पर आधारित महिला की भूमिका में अपना प्रदर्शन किया है। वह एक महिला है जो अपने सपनों की पूर्ति के लिए संघर्ष करती है और अपने जीवन को अपनी मर्जी से जीती है। 

Kangana Ranaut movies queen simran tanu weds manu returns
Advertisment