Advertisment

5 Women Centric Horror Films: महिला आधारित ये फिल्में जरूर देखें

author-image
New Update

हम आज तक देखते आए हैं कि जब बात हॉरर फिल्मों की आती है तो या तो महिलाएं उसमें कोई बेचारी सी लड़की का किरदार निभाती है जिसे अपनी सुरक्षा के लिए एक हीरो की जरूरत है। या फिर उन्हें फिल्म में चुड़ैल या पिशाचिनी के रूप में दिखाया जाता है जो अच्छे लोगों के खून की प्यासी है। 

Advertisment

लेकिन अब हम शायद ऐसा नहीं कह सकते क्योंकि हिंदी फिल्मों में भी अब महिलाओं को कुछ हटके किरदार दिए जा रहे हैं। इसी बात को साबित करती हैं बॉलीवुड की कुछ हिंदी फिल्में जिनका जेनरे हॉरर है। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 5 हॉरर फिल्मों के बारे में जो महिलाओं की कहानी पर आधारित है।

महिला केंद्रित फिल्म (हॉरर ) -

1. रूही

Advertisment

रूही फिल्म 11 मार्च 2021 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव जानवी कपूर और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म रूही(जाह्नवी कपूर) नाम की एक जादूगरनी के इर्द-गिर्द घूमती है जो हनीमून पर जाने वाली महिलाओं को डराती है।

इस कहानी में गांव के दो लड़के वीर और राज रोही से गांव की सभी शादीशुदा महिलाओं को बचाने की जिम्मेदारी अपने सर पर उठाते हैं।

2. काली खूही

Advertisment

यह फिल्म अक्टूबर, 2020 में नेटफ्लिक्स रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका शबाना आजमी ने निभाई है जिसकी कहानी एक 10 साल की बच्ची पर केंद्रित है। यह बच्ची अपने पूरे गांव को अतीत के भूतों से बचाने की कोशिश करती है।

काली खूही को टेरी समुंद्र ने डायरेक्ट किया है और इसकी सिनेमैटोग्राफी सेजल शाह ने की है।

3. बुलबुल

Advertisment

यह 2020 में रिलीज़ हुई नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म है। इस फ़िल्म ने सिनेमैटोग्राफी का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। यह 19 वी सदी की बंगाल प्रेसिडेंसी के समय की कहानी व्यक्त करती हुई एक फिल्म है। इस मूवी को अन्विता दत्त ने डायरेक्ट किया है। 

4. परी

2018 में रिलीज हुई यह सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म प्रोनित रॉय के द्वारा डायरेक्ट की गई है। इस कहानी के लेखक अभिषेक बनर्जी और रॉनित रॉय हैं जबकि इसमें मुख्य भूमिका अनुष्का शर्मा, रजत कपूर और रीताभरी चक्रवर्ती ने निभाई है। इस फिल्म के प्रड्यूसर क्लीन स्लेट फिल्म्स हैं। 

5. स्त्री

यह फिल्म भी परी की तरह ही 2018 में रिलीज हुई थी और इससे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद भी किया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने निभाई है। इस कहानी का प्लॉट एक महिला के इर्द-गिर्द घूमता है जो साल के एक निश्चित समय पर आती है और गांव के आदमियों को अपने साथ ले जाती है।

महिला केंद्रित फिल्म
Advertisment