Makar Sankranti के मौके पर अक्षय कुमार पतंग उड़ाते हुए आए नजर

अक्षय कुमार की तरफ से सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर की गई है जिसमें वह जयपुर में पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। चलिए इसके बारे में अधिक जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Akshey Kumar

Image Credit: Instagram

Akshay Kumar flies kite on the occasion of Makar Sankranti: मकर संक्रांति एक ऐसा त्योहार है जिसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस पवित्र पर्व को सभी लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं और खुशियां बांटते हैं। हर त्योहार पर फैंस को अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की तस्वीरों का इंतजार होता है कि उन्होंने इसे कैसे मनाया है। अक्षय कुमार की तरफ से सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर की गई है जिसमें वह जयपुर में पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। चलिए इसके बारे में अधिक जानते हैं

Makar Sankranti के मौके पर अक्षय कुमार पतंग उड़ाते हुए आए नजर

Advertisment

अक्षय कुमार की तरफ से सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाली एक वीडियो शेयर की गई है जिसमें उनके साथ परेश रावल भी नजर आते हैं। इस वीडियो में अक्षय कुमार जयपुर की सुनहरी धूप में पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं और परेश उनकी मदद कर रहे हैं। एकता कपूर की तरफ से इस वीडियो की सरहाना की गई। यह वीडियो उनकी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' के सेट पर शूट किया गई। इसके साथ ही उनकी तरफ से अपने फैंस को पोंगल, उत्तरायण और बिहू के लिए बधाई दी गई।

वीडियो की कैप्शन में लिखा, "अपने प्रिय मित्र @SirPareshRawal के साथ #BhoothBangla के सेट पर मकर संक्रांति की जीवंत भावना का जश्न मनाते हुए! यहाँ हंसी, अच्छा उत्साह और पतंगों की तरह ऊंची उड़ान भरने का समय है! और मैं पोंगल, उत्तरायण और बिहू के लिए अपनी शुभकामनाएं भेज रहा हूं।"

फैंस की पसंदीदा जोड़ी 

Advertisment

आपको बता दे कि परेश रावल और अक्षय कुमार की जोड़ी को फैंस की तरफ से बहुत पसंद किया जाता है और अब यह दोनों एक बार फिर से 'भूत बंगला' फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसे लेकर फैंस के मन में काफी उत्साह भरा हुआ है। यह मूवी 2026 में रिलीज होगी। इन्होंने हेराफेरी, भूल भुलैया, गरम मसाला और ओएमजी जैसी प्रतिष्ठित फिल्मो में एक साथ काम किया है।

Akshay Kumar movies akshay kumar Akshay Kumar