Advertisment

Alia Bhatt: डार्लिंग्स से ब्रह्मास्त्र जाने कैसे खास रहा यह साल?

2022 खत्म होने को है हम सब पुरे साल की कुछ खास घटनाओं पर नजर डाल रहे है इसके दौरान आज हम आलिया भट्ट की 2022 की सभी ख़ास चीज़ों पर नजर डालेंगे कि कैसे उन्होंने पुरे साल में अपने दर्शकों का दिल लूटा।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Bhatt

Alia Bhatt

2022 खत्म होने को है हम सब पुरे साल की कुछ खास घटनाओं पर नजर डाल रहे है इसके दौरान आज हम आलिया भट्ट की 2022 की सभी ख़ास चीज़ों पर नजर डालेंगे कि कैसे उन्होंने पुरे साल में अपने दर्शकों का दिल लूटा। बता दे, डार्लिंग अदाकारा आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस है। आलिया का जन्म 15  मार्च 1993 को हुआ है। वे मशहूर डायरेक्टर और प्रोडूसर महेश भट्ट और सोनी राज़दान की बेटी है। इसी साल आलिया की शादी रणबीर के साथ हुई है और उन्होंने बेटी ‘रहा’ को जन्म दिया है। 2012 से अपने करियर की शुरुआत से अब तक आलिया ने खूब ब्लॉकबस्टर फ़िल्में की है। आज हम उनकी 2022 की खास फिल्मों और निज्जी ज़िन्दगी के कुछ अहम फैसलों के बारे में बात करेंगे। 

Advertisment

Alia Bhatt: डार्लिंग्स से ब्रह्मास्त्र जाने कैसे खास रहा यह साल?

गंगूबाई  काठियावाड़ी 

संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट की गई मूवी गंगूबाई काठियावाड़ी 2022 में आलिया भट्ट की पहली मूवी थी। यह मूवी 25 फरवरी 2022 को भारत में रिलीज़ हुई। गंगूबाई काठियावाड़ी 2022 की अब तक की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।  इस मूवी की कहानी ‘माफिया क्वींस ऑफ़ मुंबई’ से ली गई है। दर्शको की तरफ से इस मूवी को खूब प्यार दिया गया है और सोशल  मीडिया पर आलिया भट्ट की परफॉरमेंस की काफी तारीफ की गई थी।  

RRR 

2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल RRR में आलिया भट्ट भी शामिल थी। इस मूवी में आलिया ‘सीता’ के रूप में रामा राजू की मंगेतर के किरदार में नजर आईं। यह मूवी 25 मार्च 2022 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म RRR को लेकर यह अफवाह आ रही थीं की शायद आलिया फिल्म से नाखुश है लेकिन बाद में आलिया ने सोशल मीडिया पोस्ट पर खुलासा किया था इस बात में कोई सचाई नहीं है।  

डार्लिंग्स 

ओटटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुईं डार्क कॉमेडी  मूवी ‘डार्लिंग ’ आलिया की पहली फिल्म प्रोडूसर के तौर पर थी। इस मूवी में कलाकारों की बात करें तो आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मैथ्यू हैं। मूवी को लोगों का बहुत सारा प्यार मिला। मूवी औरतों से जुडी हुईं है कैसे लड़किया प्यार में पागल होकर टॉक्सिक रिश्ते में रहती हैं। समाज कैसे घरेलू हिंसा और मारपीट को पति-पत्नी के बीच की बात समझता है। आलिया भट्ट बदरुन्निसा "बद्रू" के किरदार में नजर आती हैं। 

ब्रह्मास्त्र 

2022 साल की आलिया की आखरी Brahmastra: Part One – Shiva  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। इस मूवी में आलिया-रणवीर की केमिस्ट्री देखने को मिली। इस मूवी का एक पॉपुलर डायलाग ‘शिवा’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आलिया और रणवीर के साथ नागार्जुन अक्किनेनी, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन इसके साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फिल्म में कैमियो करते हुए दिखे।

Alia bhatt
Advertisment