Alia Bhatt Movies: जानें आलिया भट्ट की 5 बेस्ट मूवीज के बारे में

बॉलीवुड: आलिया भट्ट की फिल्म राजी को फिल्म क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का भी खूब प्यार मिला था। फ़िल्म में आलिया ने देश के लिए जासूसी करने वाली बहादुर लड़की सहमत का किरदार निभाया था और इस फिल्म में आलिया के अभिनय को खूब सरहाया गया है।

author-image
Sonali
New Update
Alia Bhatt

Alia Bhatt

Alia Bhatt Movies: आलिया भट्ट एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। वह वर्तमान समय में भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं और लगातार सुपरहिट फिल्‍में कर रही हैं। आलिया के काफी सारी फिल्में सुपरहिट रही है। आलिया भट्ट ने ज्यादा पढाई नहीं की है। उन्‍होंने सिर्फ स्कूल ही तक पढाई की है। उनके कॉलेज की पढाई फिल्मों में करियर के कारण नहीं शुरू हो सकी। जानते हैं आलिया भट्ट के 5 बहतरीन फिल्में के बारे में। 

जानते हैं आलिया भट्ट की 5 बेहतरीन फिल्म कौन सी हैं

1. राज़ी

Advertisment

आलिया भट्ट की फिल्म राजी को फिल्म क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का भी खूब प्यार मिला था। फ़िल्म में आलिया ने देश के लिए जासूसी करने वाली बहादुर लड़की सहमत का किरदार निभाया था और इस फिल्म में आलिया के अभिनय को खूब सरहाया गया है। फिल्म राजी ने बॉक्स ऑफिस पर करोडो कमाई की थी।

2. 2 स्टेट्स

आलिया भट्ट की सबसे शानदार फिल्मों में से एक हैं फिल्म 2 स्टेट्स। यह फिल्म भी 100 करोड़ से अधिक कमाई करने में सफल रही थी। यह फिल्‍म काफी फेमस रही है। फिल्‍म ‘2 स्‍टेट्स’ चेतन भगत के नॉवेल 2 स्‍टेट्स- द स्‍टोरी ऑफ माई मैरिज से प्रेरित है।

3. गंगूबाई काठियावाड़ी

यह आलिया भट्ट के धमाकेदार फिल्म में से एक है। एंट्री करते हुए 5वीं पोजिशन हासिल कर ली थी। फिल्म ने 9 दिनों में ही 2019 में आई फिल्म कलंक को पछाड़ दिया था। फिल्म ने 9 दिनों में ही 92 करोड़ का कलेक्शन किया। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बहुत ही जल्द 100 करोड़ से ऊपर कमाई थी। फिल्म में अजय देवगन भी छोटी-सी भूमिका में नजर आए।

4. डियर जिंदगी

Advertisment

पहली बार बॉलीवुड आइकन शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए, आलिया भट्ट ने डियर जिंदगी के साथ अपनी बेहतरीन, सबसे ईमानदार परफॉर्मेंस दी, जिसमें एक युवा महिला की जीवन यात्रा को दिखाया गया है जो अपनी भावनाओं के साथ अपने करियर को संतुलित करने की कोशिश कर रही होती है। डियर जिंदगी देखने वालों से आग्रह करती है कि वे अपने अपूर्ण, अस्त-व्यस्त जीवन से प्यार करें।

5. हाईवे

इम्तियाज अली का हाईवे, आलिया भट्ट के करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ था। फिल्म में, भट्ट ने वीरा त्रिपाठी की भूमिका निभाई है, जो स्टॉकहोम सिंड्रोम से पीड़ित है और अपने अपहरणकर्ता, महावीर भाटी के साथ एक बंधन बनाती है। फिल्म में उनके दिल दहलाने वाले प्रदर्शन ने उन्हें क्रिटिक्स चॉइस में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिलाया।

Alia Bhatt Movies आलिया भट्ट