Advertisment

About Alia Bhatt: जानिए आलिया भट्ट के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

बॉलीवुड | ब्लॉग: आलिया भट्ट एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो हिन्दी फिल्मों में काम करती हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1993 में हुआ। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
01 Apr 2023
About Alia Bhatt: जानिए आलिया भट्ट के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

Alia Bhatt

About Alia Bhatt : आलिया भट्ट एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो हिन्दी फिल्मों में काम करती हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1993 में हुई थी। वह भट्ट परिवार में भारतीय फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राज़दान की बेटी हैं। उनके पिता गुजराती वंश के ब्राह्मण हैं तो वहीं उनकी मां कश्मीरी पंडित और ब्रिटेन जर्मन वंश की है। वह वर्तमान समय में भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं और लगातार सुपरहिट फिल्‍में कर रही हैं। फिल्म में आने से पहले आलिया का वज़न काफी ज्यादा था, लेकिन उन्होंने अपने वजन पर कड़ी मेहनत करके फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में एक ग्लैमरस लड़की की भूमिका अदा की। आलिया ने सिर्फ तीन महीने के अंदर अपना 16 किलो वजन कम किया। आलिया भट्ट ने ज्यादा पढाई नहीं की है। उन्‍होंने सिर्फ स्कूल ही तक पढाई की है। उनके कॉलेज की पढाई फिल्मों में करियर के कारण नहीं शुरू हो सकी। जानते हैं आलिया भट्ट के बारे में कुछ बातें को। 

Advertisment

अभिनेत्री आलिया भट्ट के बारे में 10 दिलचस्प बातें 

जानिए आलिया भट्ट के बारे में कुछ दिलचस्प बातें :-

1.  आलिया भट्ट एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, और उनका जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था।

Advertisment

2. आलिया भट्ट महेश भट्ट और सोनी राज़दान की बेटी हैं।

3. आलिया भट्ट के पास भारतीय नागरिकता नहीं है और न ही उनके पास भारतीय पासपोर्ट है। उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है। 

4. आलिया भट्ट की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर नहीं बल्कि संघर्ष थी, जिसमें वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। उन्‍होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए अपना वेट लॉस किया था, करण जौहर ने आलिया को कहा था कि अगर स्टूडेंट ऑफ द ईयर में काम करना है तो वजन कम करना पड़ेगा।

Advertisment

5. आलिया को स्पॉटलाइट में रहना पसंद है, वह अपने स्कूल में परफॉरमेंस के दिनों से ही जानी जाती थीं कि उन्हें स्पॉटलाइट में रहना पसंद है।

6. आलिया एक कैट लवर है। उनके पास 3 बिल्लियां हैं जिनके नाम शीबा, एडवर्ड और पिक्का है।

7. आलिया को पेंटिंग का काफी शौक है, वो अक्सर चारकोल से आर्टवर्क करती रहती हैं।

Advertisment

8. आलिया भट्ट की एक बहन भी है। उनका नाम शाहीन भट्ट है। वाह अपने बहन से बहुत प्यार करती है।

9. आलिया भट्ट ने अपने क्रश अभिनेता रणबीर कपूर से 14 अप्रैल 2022 में शादी की और उसी साल नवंबर में उन्होंने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया।

10. आलिया ने कई सारी मूवीज की हैं, और उनकी कई मूवीज ब्लॉकबस्टर भी हुई हैं जैसे स्टूडेंट ऑफ द ईयर, डियर जिंदगी, गली बॉय, बद्री की दुल्हनिया, राजी, और अभी हाल ही की ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई।

Advertisment
Advertisment