/hindi/media/post_banners/97CHxjMlAB67ED7nUtBl.jpg)
शुरू से ही बॉलीवुड फिल्मों से लेकर असल जिंदगी में सास बहू की जोड़ी को बहुत ही स्टीरियो टाइप किया जाता रहा है। हमेशा उनके बीच में एक प्रकार की अनबन दर्शाई जाती है। ऐसा प्रदर्शित किया जाता है कि सास और बहू कभी एक दूसरे से प्यार नहीं कर सकती और हमेशा एक दूसरे से चिढ़ती और जलती रहती हैं।
लेकिन बदलते वक्त के साथ भारतीय टीवी सीरियल और भारतीय समाज में इस रिश्ते का स्वरूप बदल रहा है। अब लोग मॉडर्न हो रहे हैं और सास बहू की मॉडर्न जोड़ी भी मिसाल खड़ी कर रही है। इसका एक उदाहरण बॉलीवुड की आलिया भट्ट और नीतू कपूर की सास बहू की जोड़ी है।
बहू की चले
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के कुछ दिन बाद नीतू कपूर से एक सवाल किया गया था। उनसे पूछा गया कि उनके घर में किसकी चलेगी सास की या बहू की। उन्होंने इसके जवाब में फर्राटे से कहा कि बहू की ही चलनी चाहिए। मैं चाहती हूं कि मेरे घर में सिर्फ मेरी बहू की ही चले। इस बात ने साबित कर दिया किस जरूरी नहीं सास हमेशा बहू के लिए बुरी ही हो, यह केवल एक स्टीरियो टाइप है।
बहु? बढ़िया है
कुछ दिन पहले ही जब नीतू कपूर वैनिटी वैन के सामने पोज दे रही थी तो किसी ने उनसे पूछ लिया कि आपकी बहू कैसी है। उन्होंने कहा बहू बढ़िया है, बहुत ही बढ़िया है।
नीतू कपूर को फिल्म जुग जुग जियो में आखिरी बार देखा गया था। वह किसी भी बात को स्वीकार करने में झिझकती नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आलिया के आने से उनके बेटे के चेहरे पर बदलाव आ गया है। वह अपने बेटे में आए हुए बदलाव को महसूस कर सकती है। आलिया उसे बहुत ही प्यार करती है। वह दोनों एक साथ बहुत ही खुश और अच्छे दिखते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि आलिया हमारी जिंदगी में आई। लाइफ बहुत ही बदल गई है और मैं बहुत ही खुश हूं।
आलिया भट्ट और नीतू कपूर का रिश्ता
किसी ने नीतू कपूर से उनके और उनकी सास के रिश्ते के बारे में पूछा था। तब उन्होंने बताया कि उनका उनकी सांस के साथ बहुत ही अनोखा और खास रिश्ता है। वह अक्सर ऋषि कपूर की शिकायत उनसे किया करती थी और कहती थी कि आपका बेटा यह कर रहा है। लेकिन उनकी सास कहती थी कि तुम्हारा पति यह कर रहा है। वे दोनों इसी तरह लड़ते रहते थे। आज वह अपनी सास को सबसे ज्यादा मिस करती है।
उन्होंने कहा कि वह आलिया के साथ भी इसी तरह के रिश्ते की आशा करते हैं। आलिया एक बहुत अच्छी लड़की है। वह सुंदर है साधारण है और बहुत ही साफ दिल की है।
कॉफी विद करण मे आलिया ने बताया कि उन्होंने किस तरह से अपने ससुर ऋषि कपूर की मौत का सामना किया। वह कहती हैं उन्हें उस वक्त महामारी की कोई चिंता नहीं थी। वह केवल उस दुख भरे समय में अपनी सास नीतू कपूर की देखरेख और उन्हें इमोशनली संभालने में लगी हुई थी।
कल नीतू कपूर का जन्मदिन था जिस पर आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी। उन्होंने लिखा हैप्पी बर्थडे soon to be dadi maa। नीतू कपूर ने अपना जन्मदिन लंदन में अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर और परिवार के साथ मनाया।