Pre Birthday Celebration: आलिया भट्ट ने बर्थडे से पहले मीडिया के साथ काटा केक

आलिया भट्ट का बर्थडे 15 मार्च को आ रहा है। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस का यह 32वां बर्थडे होगा। ऐसे में आलिया की प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Alia

File Image

Alia Bhatt Celebrates Birthday With Media: आलिया भट्ट का बर्थडे 15 मार्च को आ रहा है। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस का यह 32वां बर्थडे होगा। ऐसे में आलिया की प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल उन्होंने अपने बर्थडे से पहले मीडिया और पपराजी के साथ केक काटा। ऐसे में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर और उनके पति रणबीर कपूर भी मौजूद थे। यह कपल अक्सर ही सुर्खियों में रहता है और लोगों के बीच एक-दूसरे के प्रति प्यार को जाहिर करते हैं। चलिए इस पूरी खबर पर नजर डालते हैं-

Advertisment

आलिया भट्ट ने बर्थडे से पहले मीडिया के साथ काटा केक

आलिया भट्ट अपना 32वां बर्थडे 15 मार्च को मनाने के लिए बिल्कुल तैयार है। ऐसे में अपने बर्थडे से पहले आलिया और रणवीर सिंह ने मीडिया के साथ के काटा। इस दौरान काफी रोमांटिक तस्वीरें सामने आईं जिसकी फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इन तस्वीरों में ये दोनों कपल गोल सेट कर रहे हैं।

Advertisment

इस मौके पर आलिया ने अपनी लुक को काफी सिंपल रखा। उन्होंने ट्राउजर के साथ पीच रंग का कुर्ता पहना। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने अपनी लुक को पूरा वाइट रखा। इस बर्थडे सेलिब्रेशन में इस कपल ने काफी मेजर कपल गोल दिए। रणवीर सिंह ने आलिया भट्ट की फोरहेड पर किस भी किया और उनकी नाक पर केक लगा दिया। इसके साथ ही कपल ने मीडिया के लोगों के साथ ग्रुप पिक्चर भी क्लिक की।

Cannes 2025 डेब्यू

Advertisment

इसके साथ ही आलिया भट्ट 2025 में Cannes डेब्यू भी करने जा रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने हाल ही में मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि वह ब्यूटी ब्रांड को रिप्रेजेंट करेंगी और प्रतिष्ठित समारोह में रेड कार्पेट पर चलेंगी।

Alia bhatt Alia Bhatt Ranbir Kapoor Alia Bhatt Birthday