क्या सच में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का हो गया है ब्रेकअप?

2 साल के रिलेशनशिप के बाद तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का कथित तौर पर ब्रेकअप हो चुका है और अब सिर्फ दोस्त बने रहने का फैसला किया है। चलिए पूरी खबर जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Tamannaah Bhatia

Are Tamannaah Bhatia and Vijay Varma Calling it Quits? तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। कथित तौर पर यह कहा जा रहा है कि इस बॉलीवुड कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं और अब सिर्फ दोस्त बने रहने का फैसला किया है। आपको बता दें, 2 साल पहले इनका रिलेशनशिप शुरू हुआ था। इसके साथ ही 2023 में इन्होंने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। अब दोनों के अलग होने की खबरें आ रही हैं और कहा जा रहा है कि इन्होंने अब एक दूसरे के साथ रिश्ता तोड़ दिया है। चलिए इस पूरी खबर को समझते हैं-

Advertisment

क्या सच में तमन्ना भाटिया और विजय शर्मा का हो गया ब्रेकअप?

2 साल के रिलेशनशिप के बाद तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का कथित तौर पर ब्रेकअप हो चुका है। इंडिया टुडे डिजिटल को दोनों के करीबी सूत्रों ने बताया, "दोनों अलग हो गए हैं और उन्होंने इसे Low रखने का ही फैसला किया है क्योंकि यह जश्न मनाने वाली बात नहीं है। अब दोनों अच्छे दोस्त के तौर पर रहेंगे।"

2023 में किया रिश्ता पब्लिक 

Advertisment

2022 में तमन्ना और विजय का रिलेशनशिप शुरू हुआ था लेकिन उन्होंने 2023 में Film Companion की इंटरव्यू में इसे पब्लिक किया था। यह duo साथ में काम भी कर चुका है जैसे Lust Stories में कपल को एक साथ देखा गया था। कथित तौर इनका रिश्ता 2022 की शुरुआत में 'लस्ट स्टोरीज 2' की शूटिंग दौरान शुरू हुआ। यह एंथोलॉजी सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी जिसे सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित किया गया था।

क्या इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा दिए?

यह भी शंका जताई जा रही थी कि दोनों ने इंस्टाग्राम से एक साथ की तस्वीरें और वीडियो हटा दीं लेकिन ऐसा नहीं है। इंस्टाग्राम से पोस्ट डिलीट नहीं किए हैं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल से आप उनकी झलक अभी भी देख सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

मैशेबल इंडिया से इंटरव्यू के दौरान तमन्ना को डेट करते हुए वर्मा ने कहा, "शॉक लगा कि लोगों को इसमें इतना इंटरेस्ट है, लेकिन फिर मुझे इसकी आदत हो गई। यह मेरी फिल्म की रिलीज से भी बड़ी खबर है। यह इस बारे में एक बड़ा खुलासा था कि लोग चीजों को कैसे देखते हैं।

तमन्ना भाटिया का करियर अपडेट

2023 में 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'भोला शंकर' में काम करने के बाद जॉन अब्राहम के साथ एक हिंदी एक्शन फ़िल्म 'वेदा' में तमन्ना को देखा गया। यह 2024 के मध्य में रिलीज हुई। अविनाश तिवारी के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म, 'सिकंदर का मुकद्दर' में तमन्ना नजर आईं जिसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया।

Advertisment

विजय वर्मा का करियर अपडेट

'लस्ट स्टोरीज 2' के बाद विजय 'जाने जान' में नेटफ्लिक्स पर करीना कपूर के साथ दिखे जिसमें विजय ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई। यह एक बड़ी हिट रही। इसके बाद 'मर्डर मुबारक' में सारा अली खान और पंकज त्रिपाठी के साथ एक काम किया जो मार्च 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। विजय ने 'मिर्जापुर सीजन 3' में भारत त्यागी के रूप में अपनी भूमिका दोहराई।

Tamannaah Bhatia Tamannaah Bhatia's Tamannaah Bhatia And Vijay Varma Relationship Breakup Tamanna Bhatia wedding Rumours