Movies About Long Distance Relationship: 2 स्टेट्स जैसी फिल्में

author-image
New Update

शुरू से लेकर आज तक बॉलीवुड फिल्मों में अगर कोई इमोशन नहीं बदला है तो वह है प्यार। हां लेकिन प्यार के तरीके और इसके उदाहरण अब काफी बदल चुके हैं लेकिन बॉलीवुड ने हर समय के हिसाब से प्यार की हर तस्वीर लोगों को दिखाई है। बॉलीवुड फिल्मों से लोगों को प्रेरणा मिलती है कि किस तरह वे अपने प्यार और रिलेशनशिप को बेहतर बना सकते हैं।

Advertisment

लेकिन एक रिलेशनशिप में सबसे बड़ी रुकावट होती है दूरी जिसे अंग्रेजी में long distance relationship भी कहते हैं। दो प्रेमियों के बीच की यह शारीरिक दूरी उनके प्यार की परीक्षा लेती है। अधिकतर लोगों को तो दूरी का पता चलते ही यह लगता है कि अब उनका रिश्ता खत्म। लेकिन बॉलीवुड फिल्में इस बात को गलत साबित करते हुए यह दर्शाती हैं कि सच्चा प्यार शारीरिक निकटता की मांग नहीं करता है।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर केंद्रित फिल्में -

1. द लंचबॉक्स

Advertisment

यह फिल्म इला नाम की एक महिला के बारे में है जिसका किरदार निमृत कौर ने निभाया है। इला अपने पति के साथ अपनी स्थिर रिलेशनशिप को अच्छा करने के लिए उसको एक अच्छा सा टिफिन पैक करके भेजती है।

लेकिन यह टिफिन साजन के हाथ में पहुंच जाता है जिसका किरदार इरफान खान ने निभाया है। साजन की बीवी मर चुकी है और वह भी इला की तरह ही अकेला महसूस करता है। फर्क केवल इतना है कि इला का पति जिंदा है। साजन और इला बिना कभी एक दूसरे से मिले ही एक दूसरे के साथ अपने सभी खुशी और गम बांटते हैं।

2. अंतरीन

Advertisment

यह फिल्म एक लेखक की कहानी है जो अपनी नई कहानी के लिए प्रेरणा का कोई स्रोत ढूंढने में लगा है। अपनी कहानी के लिए प्रेरणा लेने की उम्मीद से ही वह अपने एक दोस्त के आलीशान घर में जाता है।

उसे एक फोन कॉल आता है जिस पर एक रहस्यमई महिला उससे बात करती है। संयोग से उसे इस कॉल की मदद से वह मिल जाता है जिसकी वह तलाश में था। उस महिला के साथ लेखक की चैट कब प्रेम में तब्दील हो जाती है उसे पता ही नहीं चलता।

3. सिर्फ तुम

Advertisment

संजय कपूर ने इस फिल्म में दीपक नाम के व्यक्ति का किरदार निभाया है जिसे एक पर्स मिलता है। यह पर्स आरती नाम की एक महिला की संपत्ति है जिसका किरदार प्रिया गिल ने निभाया है।

पर्स लौटाने के बहाने जब दीपक और आरती की पहली मुलाकात होती है तो मुलाकात का यह सिलसिला आगे तक जारी रहता है। लेकिन धीरे धीरे उन दोनों का एक दूसरे को बड़े से शहर में तलाश पाना मुश्किल हो जाता है।

4. 2 स्टेट्स

Advertisment

यह कहानी कृष्णा मल्होत्रा और अनन्या स्वामीनाथन नाम के दो किरदारों की कहानी है। यह चेतन भगत की नोवल टू स्टेट्स पर आधारित है। इसमें कृष्णा मल्होत्रा और अनन्या दोनों बिल्कुल विपरीत संस्कृति के लोग हैं। कृष्णा पंजाबी है और अनन्या मद्रासी।

उन दोनों की रिलेशनशिप में एक बहुत लंबा समय लोंग डिस्टेंस वाला होता है। लेकिन अपने रिलेशनशिप की समस्या से डील करना उनकी अकेली परेशानी नहीं है। क्योंकि उन दोनों की विभिन्न संस्कृति और उनके परिवार को संभालना भी उनकी जिम्मेदारी है।

entertainment