Best Movies: बॉलीवुड की टॉप महिला केंद्रित फिल्में

क्वीन में रानी का मुख्य किरदार कंगना रनौत ने निभाया है। रानी को शादी के एक दिन पहले उसके होने वाले पती के द्वारा शादी करने से मना कर दिया जाता है। रानी गांव की एक सीधी सादी लड़की होती है और इस खबर के बाद वह टूट जाती है।

author-image
Swati Bundela
New Update
queen

Best Movies

फिल्म उद्योग में महिला केंद्रित फिल्मों को आखिरकार अपना श्रेय मिल रहा है। महिला केंद्रित फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं और अपनी पहचान भी बना रही हैं। यह फिल्में प्रेरक भी हैं और मुख्य मुद्दो को उठा रही हैं। यह कुछ महिला केंद्रित फिल्में हैं जिन्हें आपको अवश्य देखना चाहिए यदि आपने अभी तक नहीं देखा है।

1. क्वीन

Advertisment

क्वीन में रानी का मुख्य किरदार कंगना रनौत ने निभाया है।  रानी को शादी के एक दिन पहले उसके होने वाले पती के द्वारा शादी करने से मना कर दिया जाता है। रानी गांव की एक सीधी सादी लड़की होती है और इस खबर के बाद वह टूट जाती है। लेकिन वह हिम्मत करके अकेले ही हनीमून पर निकल जाती है। वह नये दोस्त बनाती है और खुद के महत्व को समझती है।

2. Kahani

2011 में आई फिल्म कहानी में मुख्य किरदार विघा बालन ने निभाया है। इस फिल्म में विघा गर्भवती महिला के किरदार में है जो गर्भावस्था में ही लंदन से कोलकाता आती है अपने पती को खोजने के लिए। यह एक थ्रिलर फिल्म है और फिल्म का कलाईमेक्स दर्शकों को काफी चौकाने वाला है।

Vidya Balan's 'Kahaani' To Be Re-Made In Korean - SheThePeople TV

3. NH10

Advertisment

यह फिल्म ऑनर किलिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। यह दिखाती है की कैसे एक आधुनिक जोड़ा एक रूढ़िवादी परिवार का शिकार हो जाता है, जो अपनी बेटी को उसकी पसंद के लड़के के साथ भागते हुए ढूंढने में लगा है। अनुष्का शर्मा की यह फिल्म अपनी बेहतरीन कहानी चित्रण और अद्भुत कास्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

4. Parched 

हिंदी सिनेमा विभिन्न फिल्मों के माध्यम से नारीवादी मुद्दों को उठाता है, ऐसी ही एक मजबूत फिल्म है -'पार्च्ड'। पार्च्ड प्यार, सेक्स, घरेलू हिंसा, सपनों और महिलाओं के संघर्ष पर आधारित एक बहुत ही दमदार फिल्म है। पार्च्ड इस पितृसत्तात्मक समाज के लगभग सभी पहलुओं को अपने अलग-अलग किरदारो की मदद से छूती है,जिनका सामना महिलाएं हमारे समाज में आज भी करती हैं।

Radhika Apte and her 'Parched' co-star give it right back to misogyny -  SheThePeople TV

5. No One Killed Jessica

Advertisment

यह फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म भाई बहन के बंधन की गहराई को दर्शाती है। इस फिल्म में दो महिला मुख्य किरदार हैं। उन दोनों का ही नारीवाद को लेकर अलग अलग विचार होता है। यह कहानी और फिल्म बहुत ही जोरदार है जो न्याय पाने के संघर्ष को दिखाती है।

Radhika Apte and her 'Parched' co-star give it right back to misogyny - SheThePeople TV image widget
best movies queen