Advertisment

Bhool Chuk Maaf Teaser: राजकुमार और वामिका की जोड़ी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल

राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। अप्रैल में उनकी मूवी "भुल चूक माफ़" रिलीज हो रही है जो हिंदी रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Bhool Chuk Maaf Will Release On Cinemas

Image Credit: X

Bhool Chuk Maaf Hits Theatres This April: राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। अप्रैल में उनकी मूवी "भुल चूक माफ़" रिलीज हो रही है जो हिंदी रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है। मुख्य भूमिका में राजकुमार राव और वामिका गब्बी नजर आएंगे। इसका टीजर रिलीज हो चुका है। मूवी में टाइम लूप का तड़का लगाया गया है। रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी भी मूवी में नजर आएगी। 

Advertisment

राजकुमार और वामिका की जोड़ी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल

10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में यह फ़िल्म रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को निर्देशित करण शर्मा द्वारा किया गया है। इसे मैडॉक फ़िल्म्स के तहत दिनेश विजान द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। कहानी प्यार और भाग्य के इर्द-गिर्द घूमती हुई प्रतीत होती है। मैडॉक फ़िल्म्स द्वारा अभी "छावा" मूवी रिलीज की गई जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।

मूवी का ट्रेलर

Advertisment

मूवी का ट्रेलर 1 मिनट 22 सेकंड का है जिसमें वामिका और राजकुमार की जोड़ी का पता चलता है। इन दोनों की शादी होने वाली है। टीज़र के पहले ही सीन में दोनों के परिवार शादी की तारीख पक्की करते हुए दिखाई देते हैं। शादी के लिए 30 तारीख पक्की हो जाती है। टीजर में 'चोर बाजारी' गाना भी सुनने को मिलता है। इसी बीच टाइम लूप का तड़का लग जाता है और 30 तारीख आती ही नहीं है। 29 को राजकुमार राव की हल्दी सेरिमनी होती है और जब अगला दिन होता है तो सभी दोबारा से हल्दी सेरिमनी की तैयारी कर रहे होते हैं और यह लूप चलता ही रहता है।

कैप्शन में लिखा, दिन है उनतीस या तीस? फर्क है बस उन्नीस-बीस! पर यह है क्या मसला? जानिए 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में, तब तक भूल चुक माफ हो! 😅🙏

Advertisment

चोर बाजारी गाना

"चोर बाजारी" गाना "लव आज कल" फिल्म का है। इसमें सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। यह मूवी 2009 में रिलीज हुई थी जिसमें वामिका ने भी काफी छोटा रोल निभाया था।

लोगों का रिएक्शन

Advertisment
Advertisment
Rajkummar Rao
Advertisment