Big Boss 18 स्टार शिल्पा शिरोडकर की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव, लोगों को की मास्क पहनने की अपील

बिग बॉस 18 फेम शिल्पा शिरोडकर इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी, जिससे सभी हैरान रह गए। दरअसल, उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Shilpa Shirodkar

Bigg Boss 18 Star Shilpa Shirodkar Tests Positive for COVID-19: बिग बॉस 18 फेम शिल्पा शिरोडकर इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी, जिससे सभी हैरान रह गए। दरअसल, उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिल्पा ने अपने पोस्ट में फैंस से सुरक्षित रहने की अपील भी की। आइए, पूरी खबर जानते हैं।

Advertisment

Big Boss 18 स्टार शिल्पा शिरोडकर की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव, लोगों को की मास्क पहनने की अपील 

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर, जो हाल ही में बिग बॉस 18 में नजर आई थीं, ने अपनी सेहत को लेकर नया अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि वह कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं। इसके साथ ही, उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने और मास्क पहनने की अपील की है। शिल्पा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी और लिखा, "नमस्ते दोस्तों! मैं कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाई गई हूँ। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें।"

Advertisment

इस खबर से उनके फैंस सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। फैंस और उनके करीबी उनकी रिकवरी के लिए दुआएं मांग रहे हैं, जो उनके अपनी ऑडियंस के साथ गहरे रिश्ते को दर्शाता है।

सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस ने दी दुआएं

बॉलीवुड हस्तियों ने भी शिल्पा की सेहत पर चिंता जताई है। सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट किया, "हे भगवान!!! शिल्पा ध्यान रखें... जल्दी ठीक हो जाएं।" जवाब में शिल्पा ने उनका शुक्रिया अदा किया। वहीं, Chum ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाएं।"

Advertisment

फैंस की प्रतिक्रियाओं में भी उनके लिए प्यार और चिंता साफ झलक रही है। एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान.... जल्दी ठीक हो जाओ", अन्य ने लिखा, "ओह!!! कृपया अपना ख्याल रखें शिल्पा जी और जल्दी ठीक हो जाएं, मेरी शुभकामनाएं"।

शिल्पा शिरोडकर के बारे में जानें

Advertisment

शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 1989 से 2003 तक हिंदी फिल्मों में काम किया। 13 साल के अंतराल के बाद, उन्होंने 2013 में टीवी शो "एक मुट्ठी आसमान" से वापसी की। इसके बाद, 2024 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया। शिल्पा की शादी हो चुकी है और उनकी एक बेटी भी है।

Shilpa Shirodkar big boss COVID-19