शबना आज़मी का 75वां जन्मदिन: परिवार और सितारों संग धूमधाम से सेलिब्रेशन

19 सितंबर 2025 को बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने अपना 75वां जन्मदिन बेहद शाही अंदाज़ में मनाया। इस ग्रैंड पार्टी की कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Shabana Azmi (indulg express)

File Image8

19 सितंबर 2025 को बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने अपना 75वां जन्मदिन बेहद शाही अंदाज़ में मनाया। इस ग्रैंड पार्टी की कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें शबाना आज़मी अपने परिवार और मेहमानों के साथ जश्न का लुत्फ़ उठाती नज़र आ रही हैं।

Advertisment

शबाना आज़मी का 75वां जन्मदिन: परिवार और सितारों संग धूमधाम से सेलिब्रेश

सबसे ज़्यादा चर्चा में रही एक क्लिप, जिसमें शबाना आज़मी और उनके पति, मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, साथ में डांस करते दिखाई दिए। दोनों ने इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहे क्लासिक ट्रैक "Pretty Little Baby" पर कपल डांस किया, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया।

Advertisment

इस खास मौके पर शबाना ने फ्लोई मेरून आउटफिट और मिनिमल ज्वेलरी पहनी, जबकि जावेद अख्तर रेड कुर्ता और ब्लैक नेहरू जैकेट में दिखे। दोनों की जोड़ी ने पार्टी में चार चांद लगा दिए।

बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी 

जन्मदिन की इस रात को बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी मौजूदगी से खास बना दिया। माधुरी दीक्षित, रेखा, फरहान अख्तर, करण जौहर, उर्मिला मातोंडकर, नीना गुप्ता समेत कई सेलेब्स इस जश्न में शामिल हुए।

पार्टी से एक और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। इसमें शबाना आज़मी के साथ रेखा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर मिलकर फिल्म परिणीता के मशहूर गाने “कैसी पहेली जिंदगानी” पर थिरकते नज़र आए। यह वीडियो संजय कपूर ने शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, “OG Queens of Bollywood.”

Advertisment

अभिनेत्री और गायिका इला अरुण ने सोशल मीडिया पर शबाना आज़मी के 75वें जन्मदिन समारोह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “झलकियाँ देखिए शबाना के शानदार 75वें जन्मदिन की 🎈 जिसे बोनी कपूर ने आयोजित किया, बहुत मज़ा आया।”

इस सेलिब्रेशन में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे मौजूद रहे और पार्टी की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Advertisment