Farah Khan: फराह खान द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर गाने

फराह खान को एक प्रमुख भारतीय फिल्म निर्देशक और नृत्य निर्देशक के रूप में जाना जाता है। जनवरी 9, 1965, में मुंबई में जन्मी, उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान किया है। फराह ने अपना करियर एक निर्देशक के रूप में शुरू किया।

author-image
Neha Dixit
New Update
Pinterest

Farah Khan (Image Credits: Pinterest)

Blockbuster Songs Directed By Farah Khan: फराह खान को एक प्रमुख भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और नृत्य निर्देशक के रूप में जाना जाता है। जनवरी 9, 1965, में मुंबई में जन्मी, उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान किया है। फराह ने अपना करियर एक नृत्य निर्देशक के रूप में शुरू किया। उनके नृत्य निर्देशन में अक्सर एक जीवंत और उत्सवपूर्ण शैली का परिचायक होता है, जो बॉलीवुड फिल्मों के गानों की कुल मनोरंजन मूल्य को बढ़ाता है।

फराह खान द्वारा कोरियोग्राफ किए गए बेहतरीन गाने

1. Sheila Ki Jawani

Advertisment

साल 2010 में आई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टार और फिल्म तीस मार खान की निर्देशक भी फराह खान रही और इस फिल्म के आईकॉनिक आइटम सॉन्ग शीला की जवानी को कोरियोग्राफी फराह खान ने किया। इस गाने में कैटरीना कैफ के स्टेप्स और एक्सप्रेशंस को बेहद ही पसंद किया गया और फराह खान ने अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी से इस गाने को बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर हिट्स की लिस्ट में सुनिश्चित किया। इस गाने को आज भी दर्शन उतना ही पसंद करते हैं जितना इस फिल्म की रिलीज के वक्त किया था तो आप इस गाने की लोकप्रियता इससे समझ ही सकते हैं।

2. Idhar Chala Main Udhar Chala

इस गाने में फराह ने एक नये दृष्टिकोण से बच्चे जैसी भूमिका में रितिक रोशन को प्रस्तुत किया और उनका नृत्य उत्कृष्टता का परिचय कराया। फराह ने इस गाने को एक जोरदार नृत्य सीन के साथ सजाया, जो दर्शकों के दिलों में बस गया।

3. Chaiyya Chaiyya

शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा स्टार गाना छैया छैया फराह खान के करियर की शुरुआती दौर में आया लेकिन फराह की बेहतरीन कोरियोग्राफी ने इस गाने को बॉलीवुड का आईकॉनिक गाना बना दिया। छैया छैया बॉलीवुड की सुपरहिट गानों की लिस्ट में आता है और लोगों को इसकी स्टेप्स आज भी याद है।

4. Ek Pal Ka Jeena

Advertisment

सन 2000 में आई फिल्म कहो ना प्यार है जो रितिक रोशन की तबीयत फिल्म भी रही। इस फिल्म के गाने एक पल का जीना ने दशकों में अपनी लोकप्रियता बनाई। फराह खान निर्देशक इस गाने ने रितिक रोशन को नृत्य की दुनिया में एक नई और अद्भुत पहचान दिलाई। 

5. Desi Girl

देसी गर्ल गाने ने हर प्रकार की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाई और लोगों की फर्स्ट चॉइस बना। साल 2008 में आई प्रियंका चोपड़ा अभिषेक बच्चन और जॉन इब्राहिम तारा हर फिल्म दोस्ताना इस गाने को लोगों का बेशुमार प्यार मिला। फराह ने इस गाने के लिए एक उत्साह भरे और आत्मविश्वासी नृत्य को निर्देशित किया जो पूरी तरह से करीबी दोस्तों की बेहद मजेदार और मनोहर कहानी को समर्थन करता है। यह गाना नृत्य में फराह की अनूठी पहचान को दिखाता है।

Bollywood Farah Khan Blockbuster Songs