Singham Again: जानिए दीपिका के नए अवतार शक्ति शेट्टी के बारे में

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण जो अपने दमदार रोल के लिए जानी जाती हैं। अब उनकी नई मूवी 'सिंघम अगेन' आ रही है जिसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म का 15 अक्टूबर को, उन्होंने खुलासा किया।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Deepika Padukon (India Today)

Deepika As Shakti Shetty In Singham Again (Image Credit: India Today)

Deepika As Shakti Shetty In Singham Again: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण जो अपने दमदार रोल के लिए जानी जाती है। अब उनकी नई मूवी 'सिंघम अगेन' आ रही हैं जिसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म का 15 अक्टूबर को, उन्होंने अपने किरदार जिसमें पुलिस भूमिका में दिखाई दे रही है उसका खुलासा किया।

Singham Again: जानिए दीपिका के नए अवतार शक्ति शेट्टी के बारे में  

Advertisment

पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह खुद को पुलिस की वर्दी में बंदूक से लैस दिखाती नजर आ रही हैं। उनके इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा है, "पेश है... शक्ति शेट्टी! सिंघम अगेन।" एक तस्वीर में, खून से सनी दीपिका एक आदमी के मुंह के नजदीक गन रखकर और अपने दूसरे हाथ से उसके बाल पकड़कर खूब हंस रही दिखाई देती हैं। आसपास का माहौल अस्त-व्यस्त था, बैकग्राउंड में कई शव, कारों का मलबा और एक जलती हुई इमारत थी। एक अन्य तस्वीर में, उसने पिस्तौल को अपने चेहरे के पास रखा हुआ था और कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रही थीं।

अगस्त में बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया था कि दीपिका पादुकोण फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार थीं। एक सोर्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में अपने किरदार को लेकर उत्साहित थीं। उन्हें रोहित शेट्टी यूनिवर्स के भीतर पहली महिला पुलिस अधिकारी के रूप में चुना गया था और उन्होंने इस एक्शन से भरपूर चरित्र के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पादुकोण ने जो किरदार निभाया है, वह सिंघम के महिला संस्करण जैसा दिखता है और इसमें फिल्म में अजय देवगन की बहन होने की कहानी भी शामिल है।

Advertisment

IMDb के अनुसार फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ करीना कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे। मूवी अगले साल 15 अगस्त, 2024 तक आ सकती है। पोस्ट के अपलोड होते ही कमेंट बॉक्स में प्रतिकिराएँ आने लगी। दीपिका ने पति और बॉलीवुड अदाकार रणवीर सिंह ने लिखा, 'आग लगा देगी' और साथ में आग इमोजी भी लगाई। इसके साथ ऋतिक रोशन ने लिखा 'Amazing nicely done' .इसके साथ ही अलिया भट्ट, जान्हवी कपूर ने इमोजी से रियेक्ट किया। 

पिछले साल, निर्देशक रोहित शेट्टी ने पीटीआई के साथ हुई इंटरव्यू में आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि पादुकोण उनके पुलिस वर्ल्ड में शामिल होंगी। अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी ने पहले भी साथ में चुकी हैं 2019 में एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में साथ काम किया था और हाल ही में शेट्टी के सर्कस में करंट लगा गाने के लिए साथ काम किया था।