/hindi/media/media_files/2025/09/04/deepika-padukone-becomes-first-indian-jury-at-lv-prize-2025-2025-09-04-17-37-03.png)
Photograph: (Instagram/Deepika Padukone)
Deepika Padukone Becomes First Indian Jury at LV Prize 2025: दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वह पहली भारतीय बनी हैं जिन्हें Louis Vuitton Prize 2025 में ज्यूरी मेंबर चुना गया है। हर बार की तरह इस बार भी रणवीर सिंह ने उनकी खूब तारीफ की और दिखाया कि वह हमेशा दीपिका का हौसला बढ़ाते हैं। चलिए पूरी खबर जानते हैं-
दीपिका पादुकोण बनीं LV प्राइज 2025 की पहली भारतीय ज्यूरी, रणवीर सिंह ने की तारीफ
दीपिका ने इस इवेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसके बाद से लोग उनकी खूब चर्चा कर रहे हैं। इस मौके पर दीपिका ने Louis Vuitton का आउटफिट पहना था। उन्होंने पीले और भूरे रंग की प्रिंटेड सिल्क शर्ट के साथ सुनहरी मिनी स्कर्ट पहनी थी, जिसमें फ्लोर-लेंथ फ्रिंज डिटेलिंग थी।
इसके साथ उन्होंने गोल्डन स्टड इयररिंग्स, सिल्क हील्स और ब्लैक हैंडबैग कैरी किया। हेयरस्टाइल में उन्होंने बन बनाया और एलिगेंट मेकअप किया। पूरे लुक में वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थीं। दीपिका ने कैप्शन में लिखा, "सभी विनर्स को बधाई! मैं इंतज़ार नहीं कर सकती कि दुनिया आपका जादू देखे!"
“सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड होते ही रणवीर सिंह ने भी दीपिका पादुकोण की पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, ‘हॉट मामा’ (आग इमोजी के साथ)। ये पहली बार नहीं है जब रणवीर सिंह ने दीपिका को मोटिवेट किया हो। वह हर मौके पर उनका साथ देते हैं और उन्हें प्रोत्साहित करते हैं।
2013 में मिले और 2018 में शादी
दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद 2015 में दोनों फिर से फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में मिले। आखिरकार 2018 में दोनों ने इटली में शादी कर ली।
अब दीपिका और रणवीर माता-पिता भी बन चुके हैं। उनकी बेटी ‘दुआ पादुकोण’ जल्द ही 8 सितंबर को 1 साल की हो जाएगी।
करियर अपडेट
आने वाले समय में दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर और अल्लू अर्जुन के साथ एक ‘एक्शन थ्रिलर फिल्म’ में नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह भी अपनी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए तैयार हैं, जो 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह ‘डॉन 3’ में भी नजर आएंगे।”