/hindi/media/media_files/2025/05/01/fUoRPrLuWgFT848fxlxE.png)
Photograph: (Instagram/Virat Kohli)
Did Anushka Sharma Refuse to Hold Virat Kohlis' Hand: हाल ही में विराट कोहली एक विवाद के चलते सुर्खियों में रहे। उन्होंने एक्ट्रेस और इनफ्लुएंसर अवनीत कौर की इंस्टाग्राम तस्वीर लाइक की थी, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद उन्होंने सफाई भी दी थी। अब इस विवाद के बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। क्या अनुष्का शर्मा ने वाकई विराट कोहली का हाथ पकड़ने से मना कर दिया? आइए, इस वीडियो की पूरी सच्चाई जानते हैं।
क्या अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली का हाथ पकड़ने से किया इनकार? देखें वीडियो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बेंगलुरु के MG रोड पर एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर देखा गया। इस दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस ने कुछ ऐसा नोटिस किया जो पहले शायद ही देखा गया हो। वीडियो में अनुष्का शर्मा ने बेज रंग का जंपसूट पहना हुआ है और वह कार से बाहर निकल रही हैं। इस दौरान विराट कोहली कार के पास खड़े हैं। जब अनुष्का कार से उतर रही थीं, तो विराट ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन अनुष्का ने उनका हाथ नहीं पकड़ा। इसके बाद अनुष्का रेस्टोरेंट के अंदर चली गईं, जबकि विराट ने कार का दरवाजा बंद किया और उनका पीछा किया।
Virat Kohli & @AnushkaSharma Seen At Lupa Restaurant In MG Road, Bengaluru.🤍
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) May 6, 2025
.
.
.#Virushka #RCB #IPL25 @imVkohli pic.twitter.com/8e7XcmesUO
कमेंट्स में उड़ाया मजाक
एक यूजर ने कमेंट किया, "मैं क्या देख रहा हूँ? उसने विराट का हाथ नहीं पकड़ा।" दूसरे यूजर ने मज़ाक में कहा, "भाभी गुच्चा"। इस बीच, उनके अन्य Fans ने अकाउंट से वीडियो हटाने का अनुरोध किया। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, "डिलीट कर लोग एक 5 सेकंड की क्लिप से अनुष्का को जज कर रहे हैं"। अन्य यूजर ने कमेंट किया, “अवनीत कौर वाले कांड के बाद भाभी गुस्सा है।”