Women's Day Film Festival पर ये मूवीज होंगी बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले 'Women's Day Film Festival' शुरू होने जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम 7 मार्च से 13 मार्च तक चलेगा। इस मौके पर क्वीन, हाईवे और फैशन जैसी फिल्मों को 2025 में PVR INOX में फिर से रिलीज़ किया जाएगा।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Women's Day Film Festival

Photograph: (IMDb)

Empowering Movies Return to Theaters: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले 'Women's Day Film Festival' शुरू होने जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम 7 मार्च से 13 मार्च तक चलेगा। इस मौके पर क्वीन, हाईवे और फैशन जैसी फिल्मों को 2025 में PVR INOX में फिर से रिलीज़ किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महिला प्रधान कहानियों का जश्न मनाना है।

Women's Day Film Festival पर ये मूवीज होंगी बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज

Advertisment

7 मार्च महिला दिवस फिल्म महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आ रहा है। यह फेस्टिवल सात दिनों तक चलेगा। इस दौरान कई शहरों में PVR INOX सिनेमाघरों में तीन महिला किरदारों की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दुबारा रिलीज किया जाएगा।

PVR INOX ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें लिखा, "कुछ कहानियाँ जीवन भर के लिए प्रेरणा देती हैं! ✨🎥 सिनेमा की शक्ति के माध्यम से महिलाओं की ताकत, शालीनता और प्रतिभा का जश्न मनाएँ! इस महिला दिवस पर, यादगार महिला पात्रों और उनकी यात्राओं का सम्मान करने वाली प्रतिष्ठित फ़िल्में देखें। 7 से 13 मार्च तक PVR INOX पर इन प्रेरणादायक ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों को देखें।

इन फिल्मों में कंगना रनौत (क्वीन), आलिया भट्ट (हाईवे) और प्रियंका चोपड़ा (फैशन) द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गई है। यह दर्शकों के लिए इन ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड क्लासिक्स को बड़े पर्दे पर फिर से देखने का मौका है।

Advertisment

चलिए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं

1. Fashion

फैशन मूवी पहली बार 2008 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रियंका ने मेघना माथुर की भूमिका निभाई जो एक छोटे शहर की लड़की है और फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहती है। मधुर भंडारकर द्वारा इस मूवी को निर्देशित किया गया। प्रियंका चोपड़ा के साथ कंगना रनौत का भी किरदार बहुत दमदार है। उनकी रैंप वॉक की तारीफें आज भी की जाती है। "फैशन का जलवा" और "मर जांवा" इस फिल्म के सदाबहार गाने हैं।

2. Highway 

हाईवे मूवी 2014 में रिलीज हुई थी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस मूवी में आलिया भट्ट ने 'वीरा' की भूमिका निभाई है। इस मूवी का 'पटाखा गुड्डी' गाना हर महिला के दिल के करीब है। नूरा सिस्टर्स के सूफी अंदाज ने इसे रोड-ट्रिप एंथम बना दिया। यह मूवी एक महिला की आजादी की अहमियत समझाती है। वीरा अपनी शादी से ठीक पहले किडनैप हो जाती है। उसे रोड-ट्रिप में आजादी महसूस होती है।

3. Queen

Advertisment

विकास बहल द्वारा निर्देशित क्वीन मूवी 2014रिलीज हुई थी। यह फिल्म रानी पर आधारित है जिसका किरदार कंगना रनौत ने निभाया है। उसकी शादी टूट जाती है और वह अकेले हनीमून पर निकल जाती है। यह कहानी खुद की तलाश और सशक्तिकरण पर जोर देती है। इस मूवी में अभिनय के लिए रनौत को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। इस मूवी के कई गाने लोगों की जुबान पर आज भी हैं जैसे 'लंदन ठुमकदा' 'बदतमीज़' आदि।

fashion International Womens' Day International Women's Day Special International Women's Day 2025