Advertisment

Laal Singh Chaddha Release Date: आमिर-करीना की नई फ़िल्म

author-image
New Update

लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की आने वाली नई फिल्म है जो 2022 में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म ऑस्कर जीतने वाली अमेरिकन ड्रामा forrest gump का बॉलीवुड हिंदी रिमेक है। 1994 में आया यह अमेरिकन ड्रामा भी 1986 की 19 नोवेल पर आधारित है।

Advertisment

यह फिल्म लाल सिंह चड्ढा के जरिए भारतीय इतिहास के कुछ जरूरी अवसरों और घटनाओं की कहानी दिखाएगी। लाल सिंह चड्ढा का किरदार बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान निभाने वाले हैं।

Laal Singh Chaddha Release Date

लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को भारत के सिनेमा हॉल में रिलीज होगी। आमिर खान और करीना कपूर के फैन 11 अगस्त को जाकर यह फिल्म थिएटर में देख सकते हैं। यह फिल्म भारत के 100 से भी ज्यादा जगहों पर शूट की गई है। 

Advertisment

इस फिल्म में भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं जैसे इमरजेंसी, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्त्रा, कारगिल वॉर, आदि के बारे में भी काफ़ी कुछ देखने को मिलेगा।

फ़िल्म की कास्ट

फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें आमिर खान और करीना कपूर को मुख्य भूमिका में देखा जा सकता है। इन दोनों के अलावा फिल्म में मोना सिंह और साउथ एक्टर नागा चैतन्य को भी देखा जाएगा। इस फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और जंग सब कुछ है।

Advertisment

फिल्म की कहानी अतुल कुलकर्णी ने लिखी है और इसकी सिनेमैटोग्राफी सत्यजीत पांडे ने की है। इसके प्रोड्यूसर आमिर खान, किरण राव, अजीत अंधारे और राधिका चौधरी हैं।

मोना सिंह ने फिल्म में लाल सिंह चड्ढा की मां का किरदार निभाया है। लाल सिंह के दोनों पैरों में बचपन से ही रोड डली होती है और वह स्टैंड का सहारा लेकर चलता है। लेकिन उनकी मां बहुत ही हिम्मत वाली है और लाल सिंह को बहुत प्रोत्साहित भी करती हैं। उनके प्रोत्साहन की वजह से वह अपने पैरों पर दौड़ने लगता है और रेस भी जीता है।

लाल सिंह बड़े होकर एक जांबाज आर्मी ऑफिसर बनते हैं। करीना कपूर ने फिल्म में रूपा का किरदार निभाया है।

बॉलीवुड
Advertisment