/hindi/media/media_files/2025/03/11/UWRtTTH8Js69Lg3OrHyh.png)
Photograph: (Instagram/ Priyanka Chopra )
Exciting News For Krrish Franchise Fans: कृष बॉलीवुड की दमदार मूवीज में से एक है। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि "कृष 4" मूवी में ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा वापसी कर सकती हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क ट्रिप के दौरान ऋतिक रोशन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास से भी मिले थे। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रितिक रोशन ने बताया था कि हाल ही में वह इस कपल से मिले थे जिसके बाद से फैंस की तरफ से यह माना जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा "कृष 4" में वापसी कर सकती हैं। चलिए पूरी बात जानते हैं-
क्या Krrish 4 से Priyanka Chopra करेंगी दमदार वापसी? जानें रिपोर्ट्स में क्या सामने आया
Pinkvilla की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ने यह कंफर्म किया है कि प्रियंका चोपड़ा "कृष 4" में अपनी वापसी कर रही हैं। इसके साथ ही वह प्रिया का किरदार निभाएंगी। सूत्रों के मुताबिक, ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा को 'कृष 4' की मुख्य अभिनेत्री के तौर पर फाइनल कर लिया है। इसके साथ ही ऋतिक रोशन फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका, ऋतिक के इस सीरीज को आगे ले जाने के विजन से बहुत प्रभावित हुईं और यह देखकर उत्साहित थीं कि ऋतिक ने फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी भी ली है।
Krish मूवी 'कोई मिल गया' (2003) का सीक्वल है। इस मूवी में रोहन मेहरा (ऋतिक रोशन) और निशा (प्रीति ज़िंटा) मुख्य भूमिका में दिखाई देते हैं। इसके बाद 'कृष' (2006) और 'कृष 3' (2013) रिलीज हुईं, जिनमें ऋतिक ने सुपरहीरो कृष के किरदार को आगे बढ़ाया।
प्रियंका चोपड़ा का करियर
प्रियंका चोपड़ा 2025 में कई प्रोजेक्ट्स के साथ धूम मचा रही हैं। इसके साथ अब फैंस उनके कुछ भारतीय प्रोजेक्ट्स का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कृष 4 में मुख्य भूमिका के रूप में वापसी की पुष्टि की है। कृष और कृष 3 में भी उन्होंने अपना योगदान दिया। इसके साथ ही कथित तौर पर प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की SSMB 29 का भी हिस्सा है। 2019 में उनकी फिल्म 'The Sky Is Pink' रिलीज हुई थी। इस मूवी के बाद बॉलीवुड में कृष 4 के जरिए प्रियंका चोपड़ा का बढ़ा कमबैक हो सकता है।