बॉलीवुड की कुछ फिल्में जो Women Friendship की खूबसूरती को दर्शाती हैं

आइए इस बॉलीवुड ब्लॉग में हम कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जानते हैं जो यह दर्शाती है कि कितनी खूबसूरत हो सकती है महिलाओं की दोस्ती भी-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Friends

Women friendship

Women Friendship: महिला फ्रेंडशिप से बेहतर और कुछ भी नहीं होता। हालांकि, बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों में महिला मित्रता को बहुत ही गलत तरीके से चित्रित किया गया है। बॉलीवुड फिल्मों में अधिकतर महिलाओं को ऐसे दिखाया जाता है कि वह एक दूसरे के खिलाफ है अपॉजिट है। असल में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। लेकर आपको बता दें बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी फिल्में भी है जो महिला मित्रता को बहुत ही अच्छे तरीके से दिखाती है और सब बताती है कि असल में महिला मित्रता है क्या। आइए इस ब्लॉग में हम कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जानते हैं जो असल में सही तरीके से महिला मित्रता को दर्शाती है।

Advertisment

Bollywood Films About Female Friendships

1. Queen

जब भी बॉलीवुड में महिला फ्रेंडशिप के बारे में बात की जाती है तो हर किसी को 2014 में रिलीज हुई फिल्म क्वीन की याद आ ही जाती है। फिल्म क्वीन में दिखाया गया है कि कैसे कंगना यानी रानी नाम की एक लड़की जो अपनी शादी से कुछ समय पहले अपने मंगेतर को धोखा देने के बाद टूट जाती है। वह अकेले हनीमून ट्रिप पर जाने का सोचती है। वह पैरिस जाती है वहां विजयलक्ष्मी नाम की एक फ्री बर्ड टाइप की लड़की से मिलती है। रानी और विजयलक्ष्मी दोनों एक दूसरे से बहुत ही अलग है। विजयलक्ष्मी रानी को सिखाती है कि कैसे अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीना चाहिए यह फिल्म खूबसूरती से दो लड़कियों की दोस्ती को दर्शाती है और यह बताती भी कैसे दो बिल्कुल अपॉजिट लोग भी अच्छे दोस्त हो सकते हैं।

Advertisment

2. Cocktail

अधिकतर लोगों को लगता है कि लड़कियां आपस में सिर्फ और सिर्फ एक लड़के के कारण लड़ती हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। 2012 में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शाता है कि कैसे दो लड़कियां एक ही लड़की को पसंद करती है लेकिन इस कारण उन दोनों की दोस्ती में किसी भी प्रकार की कोई मतभेद नहीं आता। कॉकटेल 2 लड़कियों वेरोनिका (दीपिका पादुकोण) और मीरा (डायना पेंटी) की कहानी पर केंद्रित है, जो दोस्ती का एक बड़ा बॉन्ड शेयर करती हैं, दोनों की पर्सनैलिटी एक दूसरे से बहुत अलग है। इसमें दीपिका जिस लड़की की भूमिका निभाती है वह बहुत केयरफ्री है। मीरा यानी डायना पेंटी बहुत ही गंभीर किस्म की लड़की है। दोनों अपनी दोस्ती को कितनी खूबसूरती से संभालते हैं यह फिल्म उस चीज का प्रतीक है।

3. Veere Di Wedding

Advertisment

वीरे दी वेडिंग एक ऐसी फिल्म है जो पूरी तरह से वूमेन फ्रेंडशिप के स्पेशल पहलुओं को दिखाने के लिए समर्पित है। यह फिल्म चार लड़कियों अवनि (Sonam Kapoor), साक्षी (swara Bhaskar), कालिंदी (Kareena Kapoor Khan) और मीरा (Shikha talsania) के बीच Friendship को दिखाती है, जिनकी लाइफ मस्ती, हंसी और बहुत सारे नाटक से भरी है। वैसे तो लड़कियां अपने-अपने जीवन में कई उतार-चढ़ावों से गुजरती हैं, फिर भी उनकी दोस्ती उन्हें इन सब चीजों से जोड़े रखती है। इससे यह भी पता चलता है कि हमारे जीवन में कैसी भी स्थिति क्यों न आए, हम दो बार सोचने के बिना हमेशा मदद और आश्वासन के लिए अपनी महिला मित्रों पर भरोसा कर सकते हैं।

Sonam Kapoor Bollywood Swara Bhaskar veere di wedding cocktail Women Friendship Friendships queen Kareena Kapoor Khan Female Friendships