न्यू माॅम दीपिका पादुकोण की ब्लैक गाउन लुक ने फैंस का जीता दिल, देखें तस्वीरें

दीपिका पादुकोण माँ बनने के बाद पहली बार पहली बार किसी इंटरनेशनल इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने इंटरनेशनल फैशन हाउस में भाग लिया। वह Cartier की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Deepika Padukon

Image Credit: X

First Overseas Outing Of Deepika Padukone After Delivery: दीपिका पादुकोण माँ बनने के बाद पहली बार पहली बार किसी इंटरनेशनल इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने इंटरनेशनल फैशन हाउस में भाग लिया। वह Cartier की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। कार्टियर की 25वीं सालगिरह का जश्न मिडल ईस्ट में मनाया गया। उन्होंने दुबई में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया। उनकी उपस्थिति की प्रशंसा चारों तरफ हुई। चलिए सभी जरूरी डिटेल्स के बारे में जानते हैं-

Advertisment

न्यू माॅम दीपिका पादुकोण की ब्लैक गाउन लुक ने फैंस का जीता दिल, देखें तस्वीरें

कार्टियर की 25वीं सालगिरह पर बॉलीवुड अदाकारा दीपिका ने काले रंग की एक शानदार ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। यह इवेंट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बेटी के जन्म के बाद यह उनकी पहली इंटरनेशनल फैशन आउटिंग थी।

दीपिका की लुक

Advertisment

दीपिका ने इस इवेंट के लिए शानदार ब्लैक ड्रेस को वियर किया था। यह फ्लोर लेंथ, ऑफ शोल्डर गाउन था। इसके साथ ही उन्होंने कार्टियर ब्रांड का नेकलेस पहना हुआ था। उनकी लुक के दीवाने तो उनके पति और ऐक्टर रणवीर सिंह भी हो गए। दीपिका ने बहुत ही मिनिमल मेकअप रखा। उन्होंने ड्रेस के साथ हेयरस्टाइल में स्लीक बन बनाया और स्मोकी आईमेकअप रखा। इसके साथ ही डायमंड इयररिंग्स को अपनी लुक में शामिल किया।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

दीपिका ने अपनी लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसके बाद फैंस की तरफ से इसे बहुत ज्यादा पसंद किया गया। उनकी इस लुक पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा "@cartier पर अपने दोस्तों के साथ एक शानदार शाम! 💫" कमेंट्स में तारीफों के फैंस ने पुल बाँध दिए। दीपिका के लिए बहुत सारे फैंस ने हार्ट कमेंट किया। फैंस ने दीपिका के लिए कमेंट में क्वीन लिखा। एक फैन ने उनकी आंखों की तारीफ की। एक यूजर ने हॉट मां कमेंट किया।

Advertisment

दीपिका के Fanpage ने सोशल मीडिया पर उनकी रैंप वॉक की वीडियो शेयर की। उन्होंने लिखा, "दुबई में #कार्टियर हाई ज्वेलरी 'ए जर्नी ऑफ वंडर्स' प्रदर्शनी में दीपिका पादुकोण"

Advertisment

यह बताया जा रहा है कि का necklace 'नेचर सॉवेज' कलेक्शन से है। पेंडेंट 63.76 कैरेट रूबेलाइट से सजा हुआ है। इस नेकलेस की काफी चर्चाएं सोशल मीडिया पर हो रहीं हैं।

दीपिका पादुकोण अभी नई मदर हैं। उन्होंने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी को जन्म दिया। यह उनका पहला बच्चा है। दीपिका पादुकोण ने 'परीक्षा पर चर्चा' में भी हिस्सा लिया जहां पर उन्होंने बच्चों के साथ मेंटल हेल्थ के बारे में बात की।

Advertisment

 

Deepika Padukone Bollywood Bollywood Actresses Deepika Look