/hindi/media/media_files/2025/05/05/bt7tfaH8hELz47K0EVGv.png)
Photograph: (Photograph Source: Instagram/@aliaabhatt)
Former Assistant of Alia Bhatt Arrested for 76 Lakh Fraud: आलिया भट्ट की पूर्व असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर 70 लाख की धोखाधड़ी का आरोप है। वेदिका को 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा। मुंबई पुलिस ने उन्हें बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। पिछले कुछ महीनों से वेदिका फरार थीं। उन पर एक्ट्रेस को धोखा देने और प्रोडक्शन कंपनी के खाते से पैसे चुराने का आरोप है। चलिए पूरी खबर जानते हैं-
आलिया भट्ट की पूर्व असिस्टेंट 76 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
32 वर्षीय वेदिका शेट्टी को मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। वह आलिया भट्ट की पूर्व असिस्टेंट हैं। उन पर मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच आलिया भट्ट और उनकी प्रोडक्शन कंपनी, Eternal Sunshine, से करीब 76.9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
Mumbai Police has arrested actor Alia Bhatt's former secretary Vedika Prakash Shetty on charges of cheating from Bengaluru. Vedika Shetty had absconded after stealing over Rs 76 lakh from the account of Alia Bhatt's company, Eternal Sunshine Production Private Limited, say…
— ANI (@ANI) July 9, 2025
आलिया की माँ सोनी राजदान ने दर्ज कराई थी शिकायत
इस मामले की शिकायत जनवरी 2025 में आलिया की मां सोनी राजदान ने दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर वेदिका के खिलाफ 23 जनवरी 2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत के बाद से वेदिका फरार थीं और लगातार शहर बदलकर छिपती रहीं। अब उन्हें 10 जुलाई 2025 तक पुलिस हिरासत में रखा गया है।
वेदिका शेट्टी के बारे में जानकारी
वेदिका शेट्टी ने 2021 में आलिया भट्ट की कंपनी Eternal Sunshine में नौकरी शुरू की थी। मंगलवार को उन्हें बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वेदिका की जिम्मेदारी आलिया के पर्सनल और बिजनेस से जुड़े कामों को संभालने के साथ-साथ प्रोडक्शन हाउस के ऑपरेशंस को देखना था। इसलिए उन्हें वित्तीय मामलों की जानकारी और उनसे जुड़ी अथॉरिटी भी प्राप्त थी। पुलिस का कहना है कि वेदिका ने अगस्त 2022 से अगस्त 2024 तक कंपनी के खाते से 76.9 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी की।
डार्लिंग्स फिल्म
आलिया भट्ट ने शाहरुख खान के रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर अपनी प्रोडक्शन कंपनी, ईटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस, के तहत फिल्म 'डार्लिंग्स' को प्रोड्यूस किया था जो 5 अगस्त 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसे जसमीत के. रीन द्वारा डायरेक्ट किया गया। इसमें आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा, और रोशन मैथ्यू मुख्य भूमिकाओं में हैं।