Advertisment

Happy Birthday Kareena Kapoor: करीना कपूर का मातृत्व पर क्या विचार है?

author-image
Swati Bundela
New Update
kareena in koffee with karan

माँ बनना दुनिया का सबसे सुखद एहसास माना जाता है लेकिन बहुत बार इसे औरत की कमज़ोरी समझ लिया जाता है।औरत जब माँ बनती है तो सब यहीं सोचते है शायद अब यह करियर छोड़ देंगी और घर पर बैठ अपने बच्चे को सम्भालेंगी।

Advertisment

आज हम बात करेंगी भारत की सबसे मशहूर अभिनेत्री जिसे सब बेबो के नाम से बुलाते करीना कपूर की। जिसने माँ बनने पर उन सभी स्टेरीयटायप्स को तोड़ दिया जिसे समाज माँ बनने पर हर औरत  को मानने को कहता है।आज हम देखेंगे  कि करीना कपूर मातृत्व(motherhood) पर क्या विचार रखती है।

शादी और बच्चे 

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर की शादी भारती अभिनेता सैफ़ अली खान से 16 अक्तूबर 2012 को मुंबई में हुई। शादी में भी उन्होंने ऑर्थोडॉक्स सोच को तोड़ते होए उस इंसान से शादी की जिसका तलाक़ हो चुका था और बच्चे भी थे।

2016 में उन्होंने ने अपना पहले बच्चे तैमुर अली खान का स्वागत किया और पिछले साल 2021 में अपने दूसरे बच्चे जहांगीर अली खान को जन्म दिया।

Advertisment

मातृत्व पर करीना कपूर (Kareena Kapoor On Motherhood)

41 साल अभिनेत्री करीना कपूर ने  इस भ्रम को तोड़ा है कि अगर आप माँ बन भी जाए तों इसका मतलब यह नहीं है आप काम नहीं कर सकते। मातृत्व और काम दोनों साथ-साथ में चल सकते है।

जब करीना ने तैमुर को जन्म दिया उसके चार महीने बाद ही उसने वीरे की वेडिंग का शूट शुरू कर दिया था। करीना कपूर इस पर कहती है है मैंने हमेशा अपना वर्क और मैरिज साथ में मैनिज की है। लोग सोचते है मैं कर नहीं सकती पर मैंने किया है और मैं आगे भी करूँगी और उसने आगे यह सच में कर दिखाया है।

Advertisment

कोविड के टाइम जब सब घर से बाहर निकलने से डरते थे करीना ने अपने 5 महीने की प्रेगनेंसी में लाल सिंह चड्ढा के शूट पर दिल्ली जाती थी। अपने रेडियो शो वट वोमेंस वॉंट का भी शूट करती थी।

करीना कपूर खान प्रेग्नन्सी बाइबल

9 अगस्त 2021 बॉलीवुड स्टार करीना कपूर ने अपनी पहली बुक करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल रिलीज़ की है। इस किताब में करीना ने अपनी 2 बेटों के साथ प्रेगनेंसी जर्नी के बारे में बताया है।

करीना ने अपनी बुक में अपनी क्रेविंगस और डाइयट  के बारे बताया है। वह सिर्फ़ घर का बना हुआ खाना ज़्यादा खाती थी। इसके साथ उसे पेपरोनी पिज़्ज़ा की क्रेविंग होती थी। इसके साथ उसने अपने पूरे दिन क्या खाती थी वह भी बताया है। पंजाबी होने के कारण में ज़्यादा इंडियन फ़ूड खना पसन्द करती थी।

करीना कपूर उन औरतों के प्रेणना हैं जो बच्चा होने के बाद काम करना चाहती है। हमारे समाज में उन औरतों को अच्छा नहीं जाता जो प्रेगनेंसी में या बच्चे होने के बाद भी काम करती हैं लेकिन करीना ने यह साबित कर दिया है बच्चे का होना आपके काम या किसी भी चीज़ में बाधा नहीं बन सकता और यह औरत को क़मज़ोर नहीं बनाता।

Kareena kapoor Happy Birthday Kareena Kapoor
Advertisment