क्या हेरा-फेरी 3 का इंतजार हो जाएगा खत्म? जानें क्या है अपडेट

"हेरा फेरी" एक लोकप्रिय भारतीय हिन्दी कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी है। यह फिल्म अपनी कॉमेडी, मजाकिया संवादों और चर्चित कास्ट के लिए जानी जाती है। यह मूवी 2000 में रिलीज हुई थी जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Hera Pheri

Image Credit: X/Akshay Kumar

Hera Pheri 3 Brings Back the Original Trio: "हेरा फेरी" एक लोकप्रिय भारतीय हिन्दी कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी है। यह फिल्म अपनी कॉमेडी, मजाकिया संवादों और चर्चित कास्ट के लिए जानी जाती है। यह मूवी 2000 में रिलीज हुई थी जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। अब उनकी तरफ से "हेरा फेरी 3" को निर्देशन करने का इशारा किया गया है। इस खबर को सुनकर फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं क्योंकि यह पहली फिल्म की असली कॉमेडी को वापस लाने का वादा करती है। चलिए पूरी खबर समझते हैं-

Advertisment

क्या हेरा-फेरी 3 का इंतजार हो जाएगा खत्म? जानें क्या है अपडेट 

यह बात प्रियदर्शन के जन्मदिन से शुरू होती है जब अक्षय कुमार X पर उनके लिए पोस्ट शेयर करते हैं। इस पोस्ट में उन्होंने प्रियदर्शन के साथ एक तस्वीर अपलोड की और एक नोट भी लिखा। इस पोस्ट के जवाब में फैंस को "हेरा फेरी 3" का हिंट मिलता है और खुशी का माहौल बन जाता है। फैंस सालों से इसका इंतजार कर रहे हैं जो अब शायद पूरा होता दिखाई दे रहा है। 

अक्षय कुमार ने नोट में क्या लिखा

उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रियन सर! असली भूतों और फ्री के एक्टर्स से घिरे एक भूतिया सेट पर दिन बिताने से बेहतर जश्न मनाने का और क्या तरीका हो सकता है? मेरे मेंटर बनने के लिए आपका धन्यवाद। आप वो एकमात्र व्यक्ति हैं जो उथल-पुथल को भी मास्टरपीस की तरह बना सकते हैं। यह प्राथना है कि आपका दिन कम रीटेक से भरा हो। आपके लिए आने वाले शानदार साल की कामना करता हूँ!

Advertisment

प्रियदर्शन की प्रतिक्रिया जानें 

उन्होंने कहा, "आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद अक्षय। बदले में मैं आपको एक उपहार देना चाहूँगा, मैं हेरा फेरी 3 करने को तैयार हूँ, क्या आप तैयार हैं"। इस बात पर उन्होंने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को टैग किया।

सुनील शेट्टी ने हाँ नें जबाव दिया 

उन्होंने लिखा "हेरा फेरी और पूछ पूछ!!! चलिए #HeraPheri3 करते हैं"।

Advertisment

परेश रावल ने भी सहमति जताई 

उन्होंने लिखा, "प्रिय प्रियन जी, आप ही वो माँ हैं जिन्होंने इस दुनिया में खुशियों की यह दिव्य किरण लाई है! इस हमेशा मुस्कुराते रहने वाले बच्चे की देखभाल करने के लिए एक बार फिर धन्यवाद! आपका स्वागत है सर और दुनिया को फिर से खुशियों से भर दें। #HeraPheri 3

फैंस की फेवरेट कास्ट

मूल तिकड़ी, राजू के रूप में अक्षय कुमार, श्याम के रूप में सुनील शेट्टी और बाबूराव के रूप में परेश रावल, अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं। यह तीनों हेरा फेरी में भी फैंस का दिल जीत चुके हैं। इनके डायलॉग्स के आज भी सोशल मीडिया पर meme वायरल होते हैं। इस मूवी का सीक्वेल ‘फिर हेरा फेरी’ 2006 में रिलीज हुआ था।

Advertisment
Hera Pheri 3 Hera Pheri akshay kumar Bollywood Actor Akshay Kumar