/hindi/media/media_files/2025/04/30/YZvAOcrvNwWE6uw35bhQ.png)
Photograph: (X/Taran Adarsh)
Housefull 5 Teaser: हाउसफुल फ्रेंचाइजी के 15 साल पूरे होने पर "हाउसफुल 5" का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को हंसी और मनोरंजन से लोटपोट करने सिनेमाघरों में आ रही है, जिसमें आपको एक नहीं, बल्कि कई सितारे एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार था, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। अपनी फैमिली के साथ हंसी-मजाक और पागलपन के लिए तैयार हो जाइए। आइए, फिल्म के बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।
Housefull 5 का टीजर हुआ रिलीज, इस बार हंसी-मजाक के साथ होगी सस्पेंस कॉमेडी
हंसी-मजाक, पागलपन और फैमिली ड्रामा से भरपूर "हाउसफुल 5" का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में आपको भरपूर हंसी-मजाक तो मिलेगा ही, साथ ही इस बार प्लॉट में सस्पेंस का तड़का भी जोड़ा गया है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है, और इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉलीवुड के कई सितारे एक साथ नजर आएंगे
इस बार बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इस फिल्म में नजर आएंगे, जिनमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर शामिल हैं।
"हाउसफुल 5" में सिर्फ हंसी-मजाक नहीं दिखेगा बल्कि धमाकेदार सस्पेंस कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। टीज़र में आपको क्रूज देखने को मिलता है। इसके साथ ही स्टार कास्ट के बारे में बताया गया है। मूवी के गाने भी दर्शकों का दिल जीत सकते हैं।
अक्षय कुमार ने शेयर किया टीजर
अक्षय कुमार ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "15 साल पहले आज... पागलपन शुरू हुआ था! 🔥 भारत की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी हाउसफुल अपने पांचवें भाग के साथ वापस आ रही है। इस बार सिर्फ हंसी-मजाक और chaos नहीं, बल्कि एक धमाकेदार सस्पेंस कॉमेडी भी! 🎭🔪"
जानिए लोगों का रिएक्शन
Old school Housefull vibes with new madness!!
— Drx Ankur Verma Hindu (@ankurvermaup) April 30, 2025
#Housefull5Teaser is a BLOCKBUSTER in the making!!!
Can't wait for this rollercoaster ride!!
https://t.co/RRArdRXAWk pic.twitter.com/IRd6kRyTPK
The OG trio is back to light up the screen with madness#Housefull5Teaser pic.twitter.com/e76U7mxx8L
— Khush Jani Gaikwad (@KhushJani32) April 30, 2025
Big sets, bigger cast, and the biggest laughs incoming#Housefull5Teaser pic.twitter.com/gY8xCaohL0
— ruhi🥰 (@ruhi2530) April 30, 2025
Yah to bahut hi best Hai Ham Sabhi iske liye bahut hi Khush hain aap kya aap log bhi khush ho #Housefull5Teaser pic.twitter.com/nlqLMQdL9v
— Radhika (@Radhikashukla_2) April 30, 2025
When nostalgia meets next-level comedy, you get this teaser#Housefull5Teaser pic.twitter.com/LBqvNOnlEH
— Khushal Gaikwad (@iamkhushal32) April 30, 2025