/hindi/media/media_files/2025/02/28/GaCW0btDPuk08N82U4HC.png)
Photograph: ( Instagram Hindustan Times )
Kangana Ranaut Resolved Five Year Long Defamation Case: कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच 5 साल पुरानी कानूनी लड़ाई का अंत हो गया है। 2020 में जावेद अख्तर द्वारा कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था जिसको लेकर अब दोनों ने मुंबई के बांद्रा कोर्ट में मामला सुलझा लिया है और आपस में दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मामले के बारे में जानकारी दी है।
कंगना रनौत और जावेद अख्तर ने सुलझाया पुराना झगड़ा, अब जावेद लिखेंगे फिल्म के लिए गाना
कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आज मैं और जावेद जी ने अपना लीगल मसला सुलझा लिया है जो मानहानि के केस से जुड़ा था। जावेद जी बहुत अच्छे हैं और वह मेरी डायरेक्टर के तौर पर अगली फिल्म के लिए गाना लिखने के लिए भी मान गए हैं"। उन्होंने स्टोरी पर जावेद अख्तर के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दोनों ही खुश नजर आ रहे हैं। आज कंगना को मुंबई कोर्ट के बाहर देखा गया जहां पर उन्होंने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी।
कंगना ने कोर्ट में क्या कहा?
कंगना ने कहा कि उन्होंने इंटरव्यू में जो कुछ भी कहा वह गलतफहमी का हिस्सा था, उन्होंने यह भी कहा कि वह बिना शर्त उक्त इंटरव्यू में दिए गए सभी बयानों को वापस लेती हैं, और मैं इसे फिर से नहीं दोहराने का वचन देती हूं। तीसरी बात उन्होंने कहा कि वह जावेद जी को हुई सभी असुविधाओं के लिए माफी मांगती हैं क्योंकि वह फिल्मी दुनिया के सीनियर सदस्य हैं और उनके मन में जावेद जी के लिए बहुत सम्मान है। चौथी बात, उन्होंने कहा कि वह जावेद अख्तर के खिलाफ दायर किया गया मामला वापस लेना चाहती हैं। इसके बाद जावेद जी ने कहा कि कंगना जी ने जो कहा है, उसके मद्देनजर वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहते हैं..."
VIDEO | Actor Kangana Ranaut on Friday resolved the over four-year-long defamation case filed against her by veteran lyricist Javed Akhtar through mediation, with the BJP MP apologising for the "inconvenience" caused to the screenwriter.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 28, 2025
On this, Advocate Jay Kumar Bharadwaj,… pic.twitter.com/EJRVPxr16H
क्या था पूरा मामला ?
कंगना रनौत के मानहानि केस का संबंध रितिक रोशन के साथ जुड़ा हुआ है। यह विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था जिसका आज अंत हो गया है।.इस मामले की शुरुआत तब होती है जब कंगना रनौत और रितिक रोशन दोनों का विवाद चल रहा था और कंगना की तरफ से उनके ऊपर आरोप लगाए जा रहे थे। कंगना ने जावेद अख्तर के ऊपर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने कंगना को अपने घर में बुलाया और रितिक रोशन से माफी मांगने की बात की। जावेद अख्तर रितिक रोशन के परिवार के क्लोज फ्रेंड हैं। कंगना रनौत ने जावेद अख्तर की इस बात को लेकर ब्यान सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक शो में दिया जिसके बाद जावेद अख्तर की तरफ से उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया जो अब सुलझ गया है। इसके बाद 2021 में कंगना ने भी एक जवाबी शिकायत दर्ज की।
कंगना के पास था आखिरी मौका
कुछ दिन पहले, कंगना के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने से पहले मुंबई की एक अदालत ने उन्हें "एक आखिरी मौका" दिया था। इसका कारण यह था कि वह अपने और जावेद के बीच लंबे समय से चल रहे मानहानि मामले को खत्म करने के वाली मीटिंग में शामिल नहीं हो रही थी जिसके बाद यह फैसला कोर्ट की तरफ से सुनाया गया था। इस बार कंगना ने मिलकर इस मामले को खत्म कर दिया है।