/hindi/media/media_files/xRMHEsX2m0SUQPOwGMZ1.png)
Kangana Ranaut Slams Youth as Viral Video Shows Teens Struggling to Name President Of India: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें कई युवा बच्चे देश के राष्ट्रपति का नाम बताने में असफल रहे। इस वीडियो का उद्देश्य यह दिखाना था कि भारत का एक बड़ा हिस्सा अभी भी सामान्य जानकारी से वंचित है। इस वीडियो ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत का ध्यान आकर्षित किया। शनिवार को कंगना ने इस वीडियो पर अपने विचार साझा किए और युवाओं की आलोचना की। चलिए पूरी खबर जानते हैं-
Viral Video में युवा राष्ट्रपति का नाम नहीं बता पाए, Kangana Ranaut ने की आलोचना
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रील का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस स्क्रीनशॉट में होस्ट की तरफ से दो युवा लड़कियों से राष्ट्रपति का नाम पूछा जा रहा था जिसमें एक प्रतिभागी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम नहीं बता पाई और उसने कहा 'मैं उनका नाम भूल गई। वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए करते हुए कंगना ने लिखा, "युद्ध हमें नहीं मारेगा, लेकिन टिड्डे के दिमाग की कोशिकाओं का निर्माण निश्चित रूप से हमें मार देगा।"
जानिए पूरी वीडियो का सच?
इंस्टाग्राम पर इस रील को अप्रैल में thegenzpulse नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया जिसमें बहुत सारे युवा देश के राष्ट्रपति का नाम बताने में असफल रहे। एंकर से जब दो लड़कियों से पूछा, "भारत के राष्ट्रपति कौन हैं?" एक लड़की ने जवाब दिया, "मैं उनका नाम भूल गई," जबकि दूसरी ने कहा, "मुरुनाली, मुझे नहीं पता। मुरुनु या कुछ और।"
एक लड़की ने पिछले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नाम लिया। दूसरी लड़की ने सवाल पूछे जाने पर गूगल खोलने की बात कही। एक अन्य लड़के ने कहा कि उसे नहीं पता कि राष्ट्रपति का नाम क्या है।
रील के अंत में, एक लड़की ने 'चतुराई से' जवाहरलाल नेहरू का नाम लिया और दावा किया कि वह देश के पहले राष्ट्रपति थे। उसने अपनी बात को सही ठहराने की कोशिश की, यह कहकर कि होस्ट ने स्पष्ट नहीं किया कि वर्तमान राष्ट्रपति का नाम बताना है या नहीं। हालांकि, वह फिर भी सही जवाब नहीं दे पाई, क्योंकि जवाहरलाल नेहरू कभी भारत के राष्ट्रपति नहीं रहे। वे भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 1947 से 1964 तक पद संभाला।
कॉमेंट्स की बाढ़
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "मुरुनाली ठाकुर बोलना चाहती थी, बहन!" एक अन्य यूजर ने लिखा, "एजुकेटेड Gen Z ......Aaaathuuu!" एक और यूजर ने लिखा, "भाई, स्कूल के फ्रेंड का नाम नहीं पूछा है," इसके साथ ही उसने हंसी वाली इमोजी लगाई और बाद में लिखा, मुरुनाली!" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ट्रिक सवाल था।"