जानिए Karan Johar के शो The Traitors में शामिल होने वाले सभी 20 कंटेस्टेंट्स के नाम

30 मई, 2025 को 'The Traitors' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। इस शो में 20 सेलिब्रिटी कंटेंस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं और इसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। दर्शक इस शो को जल्द ही Amazon Prime Video पर देख सकेंगे।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
The Traitors Trailer Out

Photograph: (Amazon prime/YouTube )

30 मई, 2025 को 'The Traitors' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। इस शो में 20 सेलिब्रिटी कंटेंस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं और इसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। दर्शक इस शो को जल्द ही Amazon Prime Video पर देख सकेंगे। शो का फॉर्मेट बेहद अनूठा है। शो में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की Final List जारी हो चुकी है। आइए, उनके नाम जानते हैं-

Advertisment

जानिए Karan Johar के शो The Traitors में शामिल होने वाले सभी 20 कंटेस्टेंट्स के नाम

1. Anshula Kapoor

अंशुला कपूर लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन हैं। वह एक टीवी पर्सनैलिटी होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं, जो मेंटल वेलनेस और बॉडी पॉजिटिविटी पर कंटेंट बनाती हैं। इसके अलावा, वह TEDx स्पीकर भी हैं।

2. Apoorva Mukhija

अपूर्वा मुखिजा को सभी 'Rebel Kid' के नाम से जानते हैं। वह एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इसके साथ ही, उन्होंने ऐक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा है और कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है, जैसे 'हू इज़ योर गायनैक?', 'नादानियाँ' और 'बात पक्की'।

Advertisment

3. Ashish Vidyarthi

आशीष विद्यार्थी भारतीय एक्टर हैं जो कई भाषाओं में काम कर चुके हैं जैसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी आदि। अब उनका एक YouTube चैनल भी है।

4. Elnaaz Norouzi

एलनाज नोरौजी एक भारतीय-ईरानी ऐक्टर हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया है जैसे 'हैलो चार्ली', 'कंधार', 'अभय', 'सेक्रेड गेम्स' और 'डेविल'।

5. Jannat Zubair

जन्नत ज़ुबैर भारतीय ऐक्टर हैं जिन्होंने चाइल्ड ऐक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है, जैसे 'तू आशिकी', 'दिल मिल गए', 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप', 'फुलवा' और 'हिचकी'।

Advertisment

6. Jasmin Bhasin

जैस्मिन भसीन एक लोकप्रिय टीवी अदाकारा हैं। उन्होंने टशन-ए-इश्क, दिल से दिल तक और बिग बॉस 14 जैसे शोज़ में काम किया है। इन शोज़ के ज़रिए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।

7. Karan Kundrra

करण कुंद्रा एक प्रसिद्ध टीवी ऐक्टर और होस्ट हैं। वह 'कितनी मोहब्बत है', 'रागिनी MMS 2' और 'बिग बॉस 15' जैसे शोज़ और फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

8. Lakshmi Manchu

लक्ष्मी मांचू एक तेलुगु अभिनेत्री, निर्माता और टीवी होस्ट हैं। उन्होंने कई शो और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है।

Advertisment

9. Maheep Kapoor

महीप कपूर एक ज्वेलरी डिज़ाइनर और रियलिटी टीवी स्टार हैं। वह नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में शामिल थे।

10. Mukesh Chhabra

मुकेश छाबड़ा एक लोकप्रिय कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर, बजरंगी भाईजान और दिल बेचारा जैसी फिल्मों में कास्टिंग का काम किया है

11. Nikita Luther

निकिता लूथर एक प्रोफेशनल पोकर खिलाड़ी और रियलिटी शो स्टार हैं।

12. Purav Jha

पुरव झा एक लोकप्रिय यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह अपनी कॉमेडी वीडियो और लोकप्रिय अभिनेत्रियों व अन्य पर्सनैलिटीज की मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं।

Advertisment

13. Raftaar

रफ्तार एक पॉपुलर भारतीय रैपर होने के साथ-साथ गीतकार और संगीतकार हैं। उन्हें 'स्वैग मेरा देसी' मोरनी', 'धाकड़', 'लिगेसी', 'घाना कसूटा' और 'बेबी मारवाके मनेगी' और 'मांझा' जैसे गानें किए हैं।

14. Raj Kundra

राज कुंद्रा बिजनेसमैन है और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति भी हैं।

15. Sahil Salathia

साहिल सलाठिया एक ऐक्टर और मॉडल हैं। वह 'एवरेस्ट', 'हसमुख', 'पानीपत' और 'कौन बनेगी शिखरवती' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं।

Advertisment

16. Sudhanshu Pandey

सुधांशु पांडे 'अनुपमा' और '2.0' जैसी फिल्मों और टीवी शो में अपने किरदारों के लिए जाने जाते हैं।

17. Sufi Motiwala

सूफी मोतीवाला एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएट करती हैं। वह खुद को 'फैशन कमेंटेटर' कहती हैं।

18. Urfi Javed

उर्फी जावेद एक टीवी ऐक्ट्रिस और सोशल मीडिया स्टार हैं। उनका संबंध लखनऊ से हैं। 'बिग बॉस OTT' में हिस्सा लेने का बाद, उन्हें कॉफी पापुलैरिटी मिली। इसके साथ ही वे बोल्ड फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं।

Advertisment

19. Jahnvi Gaur

जाह्नवी गौर एक उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइल और अभिनय के लिए जानी जाती हैं।

20. Elvish Yadav

‘Bigg Boss OTT 2' के विजेता एलविश यादव Youtuber और सिंगर हैं। वह टीवी शो भी काम करते हैं।