बॉलीवुड की ग्रैंड वेडिंग: Alekha-Aadar की शादी में शामिल हुए ये फिल्मी सितारे

आदर जैन और अलेखा आडवाणी शादी के बंधन में बंध गए हैं! दोनों ने मुंबई में हिंदू रीति रिवाजों से भव्य समारोह में शादी की है जिसमें कई फ़िल्मी सितारे पहुंचे हैं-

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
Alekha Advani और Adar Jain की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें यहां देखें

Image Credit: Instagram

Alekha Advani And Aadar Jain's Wedding: आदर जैन और अलेखा आडवाणी शादी के बंधन में बंध गए हैं! शादी से पहले की सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थीं। अब दोनों ने मुंबई में हिंदू रीति रिवाजों से भव्य समारोह में शादी की जिसमें करीना कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट और सैफ अली खान सहित परिवार के सदस्य शामिल हुए।

Advertisment

बॉलीवुड की ग्रैंड वेडिंग: Alekha-Aadar की शादी में शामिल हुए ये फिल्मी सितारे!

आदर जैन और आलेखा आडवाणी की शादी में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी पहुंची। उन्होंने व्हाइट और गोल्डन लहंगा पहना हुआ था। अनन्या पांडे ने लाल रंग की साड़ी पहनी। करीना कपूर ने ऑरेंज साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने सिंदूर भी लगाया। आलिया भट्ट ने शादी के लिए काफी हल्के रंग की साड़ी पहनकर स्पॉटलाइट चुरा लिया।

Advertisment

करिश्मा कपूर ने सिल्क की साड़ी के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट किया।

Advertisment

बॉलीवुड की प्रतिष्ठित अदाकारा रेखा भी वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं। उन्होंने लाल और काले रंग की साड़ी को ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ पहना।

बॉलीवुड कपल करीना और सैफ के साथ-साथ रणवीर और आलिया भी स्पॉट हुए।

Advertisment

Orry भी इस शादी में पहुंचे। उनके फोन कवर हमेशा ही फैंस का ध्यान खींचते हैं।

इसके साथ ही नीतू, रिद्धिमा और समायरा को भी शादी में स्पॉट किया गया। उन्होंने अपने एथेनिक अंदाज से दूसरों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

Advertisment

मेहंदी सेरेमनी

मुंबई में हुई अलेखा आडवाणी और आदर जैन की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस कपल की शादी हिंदू रस्मों के तहत होने जा रही है जिसके चलते शादी से पहले के उत्सव चल रहे हैं। मेहंदी सेरेमनी का खूबसूरत आयोजन मुंबई में किया गया। इससे पहले इस कपल की शादी गोवा में ईसाई धर्म के मुताबिक हुई है।

Alekha Advani और Aadar Jain की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें यहां देखें

कपल की मेहंदी लुक

Advertisment

डांस वीडियो 

इस सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी एक साथ देखने को मिली। बॉलीवुड कपल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस सेरेमनी में शामिल हुए। इसके साथ ही सोनी राजदान ने भी शिरकत की। आलिया भट्ट ने हरे रंग के शरारा सूट पहना हुआ था। रणबीर कपूर ने देसी लुक केरी किया। उन्होंने सफ़ेद कुर्ता-पजामा पहना।

Advertisment

करीना कपूर खान भी इस फंक्शन में पहुंची। उन्हें अपनी बहन और एक्टर करिश्मा कपूर के साथ पैप किया गया। उन्होंने फ़िरोज़ी रंग का ए-लाइन कुर्ता पहना, जिसने रात को और भी आकर्षक बना दिया। करिश्मा कपूर ने गुलाबी रंग का सूट पहना।

जया बच्चन ने फंक्शन में नीले रंग के सूट और मल्टी-कलर्ड श्रग में अपने लुक को कंप्लीट किया।

रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर एक साथ दिखें 

खास पल

आदर द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर अलेखा की मेहंदी को हाइलाइट किया गया। उन्होंने मेहंदी की तस्वीर को "ए ∞ ए" कैप्शन के साथ शेयर किया, जो उनके गहरे संबंध को दर्शाता है। इसके साथ ही आदर ने सेरेमनी में एक भावुक स्पीच भी दिया जिसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया। 

आदर का संबंध कपूर खानदान से है। उनकी मदर रीमा कपूर प्रतिष्ठित अदाकार राज कपूर की बेटी हैं। उनकी शादी मनोज जैन से हुई है। करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर, ये सभी आदर के कजन हैं। वही अलेखा आडवाणी बिजनेस वुमेन और वैलनेस फेनेटिक हैं।

Mehandi Aadar Jain Alekha Advani