/hindi/media/media_files/2025/01/16/iDKrI4KhfZNr374eR4oQ.png)
Movies You Can Watch On Republic Day: इस बार गणतंत्र दिवस वीकेंड पर आ रहा है तो ऐसे में आपके पास फिल्में देखने का समय भी होगा। आज हम आपको कुछ ऐसी देशभक्ति से जुड़ी फिल्में बताने वाले हैं जिन्हें आप इस राष्ट्रीय त्योहार पर देख सकते हैं। इन फिल्मों में आपको देशभक्ति के साथ-साथ एक्शन और थ्रिलर भी देखने को मिलेगा और शायद आप इमोशनल भी हो सकते हैं। चलिए कुछ ऐसी कहानियों के ऊपर चर्चा करते हैं जिनकी मदद से हम अपने नायकों को याद करेंगे-
इस 26 जनवरी को खास बनाने के लिए कौन-कौन सी फिल्में देख सकते हैं? जानिए हमारी खास लिस्ट
The Legend of Bhagat Singh
"द लीजेंड ऑफ भगत सिंह" राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित बायोग्राफी मूवी है जिसमें मुख्य भूमिका में अजय देवगन दिखाई देते हैं जिन्होंने भगत सिंह का किरदार अदा किया है। उनके साथ सुशांत थापर की भूमिका में सुखदेव और राजगुरु की भूमिका में डॉ संतोष नजर आते हैं। यह मूवी भगत सिंह के जीवन पर आधारित हिस्टॉरिकल ड्रामा मूवी है।
URI
यह मूवी 2016 में Uri हमले के जवाब में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के ऊपर आधारित है जिसे इंडियन आर्मी की तरफ से किया गया था। यह मूवी 11 जनवरी, 2019 को रिलीज हुई जिसके निर्देशक आदित्य धर हैं। विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। उनके साथ परेश रावल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हारी भी शामिल हैं। इस मूवी ने बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट एक्टर (विक्की कौशल) के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीता था।
Sardar Udham
यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी जो स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित है। उन्होंने 1940 में लंदन में ब्रिटिश शासन के दौरान पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ'डायर की गोली मारकर हत्या की थी। सरदार उधम के रूप में विकी कौशल दिखाई देते हैं। इस मूवी को शूजित सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है। यह टॉप हिस्टॉरिकल मूवीज ड्रामा में से एक है जिसमें आपको जलियांवाला बाग कांड भी देखने को मिलता है।
Gandhi
यह ऑस्कर विनिंग मूवी मोहनदास करमचंद गांधी जी के जीवन पर आधारित है जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। यह 1982 की बायोग्राफिकल फिल्म है। मूवी के निर्देशक रिचर्ड एटनबरो हैं। फिल्म में मोहनदास के. गांधी के रूप में बेन किंग्सले नजर आते हैं। इसके लिए उन्हें बेस्ट ऐक्टर के लिए अकादमी अवार्ड जीता था। कस्तूरबा गांधी के रूप में रोहिणी हट्टंगडी , मार्गरेट बॉर्के-व्हाइट के रूप में कैंडिस बर्गन और ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड डायर के रूप में एडवर्ड फॉक्स नजर आते हैं। इस मूवी ने 8 ऑस्कर अवार्ड जीते हैं।
The Ghazi Attack
2017 में रिलीज हुई "द गाजी अटैक" 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित एक इंडियन वार फिल्म है जिसमें एक भारतीय पनडुब्बी-एस-21, भारतीय aircraft आईएनएस विक्रांत पर पाकिस्तानी पनडुब्बी, पीएनएस गाजी का हमला रोकने के लिए पानी के नीचे लड़ाई में शामिल होती है। के के मेनन, राणा दग्गुबाती और तापसी पन्नू जैसे कलाकार मूवी में दिखाई देते हैं।
Shershaah
कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा के बारे में हम सब जानते हैं। 2021 में रिलीज में हुई "शेरशाह" मूवी उनके जीवन पर आधारित है। कैप्टन विक्रम बत्रा को 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान उनके कार्यों के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। यह मूवी एक्शन, रोमांस और ड्रामा का सुमेल है। विक्रम बत्रा के किरदार में सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई देते हैं और कियारा आडवाणी ने विक्रम की प्रेमिका डिंपल चीमा का किरदार निभाया है। इनके अलावा शिव पंडित, राज अर्जुन और प्रणय पचौरी जैसे कलाकार शामिल हैं। इस मूवी को विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित किया गया है।
Raazi
यह एक स्पाई थ्रिलर मूवी है जो 2018 में रिलीज हुई है। यह हरिंदर सिक्का की किताब "कॉलिंग सहमत" पर आधारित है। मूवी में सहमत खान के रूप में आलिया भट्ट दिखाई देती हैं जो मुख्य किरदार में हैं। विक्की कौशल सहमत के पति इकबाल सैयद के रूप में नजर आते है। अन्य कलाकारों में रजित कपूर, शिशिर शर्मा और जयदीप अहलावत शामिल हैं। मूवी सहमत खान नामक एक युवा कश्मीरी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंडियन स्पाई के रूप में काम करने के लिए पाकिस्तान की मिलिट्री फैमिली में शादी करती है।