Mrunal Thakur Birthday Special: जाने संघर्षों से भरी मृणाल की जर्नी

author-image
New Update

हम सभी ने मृणाल ठाकुर को टीवी पर साइड रोल निभाती एक साधारण से एक्टर से सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री बनते देखा है। वह बहुत खूबसूरत और स्ट्रोंग महिला है जो दूसरी सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है। आज वह अपना 30 वा जन्मदिन मना रही है। आज उन्हें पूरा देश जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है।

Advertisment

मृणाल ठाकुर सुपर 30 जैसी हिट फिल्मो में काम कर चुकी हैं। एक छोटी सी साइड रोल एक्टर से बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बनने तक की मृणाल की जर्नी संघर्षों से भरी है। ऐसे बहुत से स्टार्स हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने से पहले करियर की शुरुआत टेलीविजन पर काम करके की थी। इनमें मृणाल ठाकुर, शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत और प्राची देसाई जैसे नाम शामिल हैं।

मृणाल ठाकुर की जर्नी

मृणाल ने बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू 2014 में एक मराठी फिल्म से किया था। उसका नाम है संध्या। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों जैसे लव सोनिया, सुपर 30, बाटला हाउस, धमाका और जर्सी जैसी फिल्मों में देखा गया। वह छोटी सी जगह से उठकर इतने बड़े पद पर आने का महत्व समझती है इसलिए उनका स्वभाव बहुत डाउन टू अर्थ है। वह लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा है।

सुपर 30 में दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया था जिसके कारण फिल्मों में उनकी डिमांड होने लगी। इसके बाद उन्हें बाटला हाउस में जॉन इब्राहिम के साथ काम करने का मौका भी मिला। वक्त के साथ साथ वह अपने कौशल का सबूत देती गई और ऊंचाइयों को हासिल करती गई।

Advertisment

मन में आत्महत्या का विचार भी आया

उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे वक्त के बारे में भी बात की जब उन्हें आत्महत्या करने के विचार आ रहे थे। ऐसे विषय पर बात करना बहुत बड़ी बात है क्योंकि इसके लिए साहस चाहिए होता है जो मृणाल के पास है।

उन्होंने कहा कि उन्हें लगता था कि उनकी 23 की उम्र में शादी हो जाएगी और उनके बच्चे होंगे। लेकिन वह यह नहीं चाहती थी। वह कुछ अलग करना चाहती थी और तभी उन्होंने ऑडिशन देने शुरू किए। बहुत बार उन्हें ऐसा लगा कि वह किसी काम में अच्छी नहीं है।

जब वह अपनी पढ़ाई कर रही थी तब वह लोकल ट्रेन से सफर किया करती थी। उन्हे अकसर गेट के पास खड़ा होना पड़ता था और तब उन्हें ट्रेन से कूदने का विचार आता था।

Advertisment

बहुत से बॉलीवुड सेलिब्रिटी मेंटल हेल्थ से जुड़े अपने स्ट्रगल के बारे में बात की है।

जल्दी ही मृणाल की फ़िल्म सीता रमण रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा भी वह गुमराह जैसी कई फिल्मों में नजर आ सकती हैं।

बॉलीवुड