/hindi/media/media_files/2025/02/24/eEBvjqL33LiOFJqbUzPW.png)
Photograph: (IMDb)
आज श्रीदेवी की सातवीं पुण्य तिथि है। उनका देहांत 24 फरवरी, 2018 को 54 साल की उम्र में हुआ था। उस समय वह दुबई में अपने भतीजे की शादी के लिए रुकी हुई थीं जब उन्होंने आखिरी साँस ली। वह वर्सेटाइल अदाकारा थीं जिनके लाखों दिवाने हैं। उन्होंने हिन्दी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। चलिए आज उनकी पुण्य तिथि पर उनकी कुछ बेह्तरीन फिल्मों के बारे में बात करते हैं।
Sridevi Death Anniversary: उनकी याद में जरूर देखें ये कुछ बेह्तरीन फिल्में
1. English Vinglish
यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। मुख्य भूमिका शशि गोडबोले का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्हें सरहाना भी मिली थी। शशि एक मध्यम आयु वर्ग की भारतीय हाउसवाइफ है जिसे इंग्लिश नहीं आती है। उसके पति द्वारा हमेशा ही उसे नीचा दिखाया जाता है। भारत में इंग्लिश एक भाषा नहीं बल्कि स्टेटस का सिंबल है। श्रीदेवी ने इस मूवी बखूबी अपना किरदार निभाया। इस मूवी का एक डायलॉग कई महिलाओं की स्थिति बयान करता है कि कैसे महिलाओं को सिर्फ खाना बनाने तक ही सीमित किया गया है। सतीश कहता हैं, "मेरी पत्नी लड्डू बनाने के लिए ही पैदा हुई है,"। इस मूवी से श्रीदेवी 15 साल के अंतराल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौटी थीं।
Moondram Piram
यह एक तमिल भाषा फिल्म है जिसे बालू महेंद्र द्वारा निर्देशित किया गया है। इस मूवी की मुख्य भूमिका में कमल हासन होते हैं जिन्होंने श्रीनिवास का अभिनय किया है। वह एक शिक्षक हैं। उनके साथ श्रीदेवी ने भाग्यलक्ष्मी/विजी के रूप में दिया। 'सदमा' मूवी इसका हिन्दी रीमेक है। यह मूवी एक अनोखे बॉन्ड को दर्शाती है लेकिन दिल को भी तोड़ देती है। मूवी में श्रीदेवी का एक्सीडेंट हो जाता है और उसकी याददाश्त चली जाती है इसके बाद श्रीनिवास उसे संभालता है लेकिन जब भाग्यलक्ष्मी ठीक हो जाती है तो वह उसे भूल जाती है।
3. Mr. INDIA
1987 में रिलीज हुई यह मूवी जिसे शेखर कपूर द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस मूवी की कास्ट में अनिल कपूर अरुण वर्मा उर्फ मिस्टर इंडिया के रूप में सीमा सोनी के रूप में श्रीदेवी और अमरीश पुरी मोगैम्बो के रूप में नजर आए। अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म के गाने, खासकर "हवा हवाई" और "काटे नहीं कटते", आज भी लोगों की जुबान पर हैं।
4. Chandani
श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर चलिए उनकी रोमांटिक फिल्म 'चाँदनी' को बात करते हैं जिसे यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 1989 में रिलीज़ हुई थी जिसमें वह मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने चाँदनी का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के गाने बहुत पॉपुलर थे जैसे "मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियाँ हैं" और "तुझे देखा तो ये जाना सनम", आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इस फिल्म ने रोमांटिक क्लासिक फिल्म की उदहारण के तौर पर याद किया जाता है। इस फिल्म ने श्रीदेवी के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
5. MOM
यह एक क्राईम थ्रिलर मूवी है जो 2017 में रिलीज हुई है। इसमें श्रीदेवी ने मां की भूमिका निभाई है जो अपनी बेटी का बदला लेती है। इस मूवी में श्रीदेवी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी भूमिका निभाई है। यह मूवी उनकी मौत से पहले आखिरी मूवी थी। श्रीदेवी को उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। मूवी में श्रीदेवी की सौतेली बेटी जब पार्टी में यौन हिंसा का शिकार होती है तब उसकी मौत का बदला लिया जाता है।