Advertisment

Romantic Films To Watch This Weekend: इस वीकेंड को बनाएं रोमांचक

author-image
New Update

क्या आप भी इस वीकेंड को अपना मूड फ्रेश करने के लिए बाहर जाने के बजाए कोई अच्छी सी फिल्म देखना चाहते हैं? तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं क्योंकि हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी रोमांटिक फिल्मों के बारे में जो आपको इस वीकेंड जरूर देखनी चाहिए।

Advertisment

आपने यह वाक्य तो सुना ही होगा कि प्यार किया तो डरना क्या। इस वाक्य से यह दर्शाने की कोशिश की जाती है कि प्यार जितनी अजीब और दीवानी सी चीज है उतनी ही अच्छी भी है। यह किसी व्यक्ति की ताकत बन सकती है। बॉलीवुड फिल्मों ने प्यार की एक अलग ही परिभाषा दी है। बॉलीवुड रोमांस का मतलब है प्रेमी और प्रेमिका का बारिश में भीगते हुए एक साथ नाचना, हरे भरे पेड़ों के पास उनका मिलन।

लेकिन अब समाज के साथ-साथ बॉलीवुड में भी प्यार और रोमांस का रुप बदल रहा है। आखिरकार अब फिल्में और उनकी स्क्रिप्ट नई जनरेशन के हिसाब से बदल रही है। इन बदलती फिल्मों ने हमें कुछ ऐसे चमकते सितारे दिए हैं जो लोगों के सपनों के पार्टनर बन चुके हैं। जो भावनाएं हम व्यक्त नहीं कर सकते वह इन फिल्मों द्वारा लोगों के सामने आने का रास्ता ढूंढ लेती है।

इस वीकेंड देखें यह रोमेंटिक फिल्में -

Advertisment

1. Ye Jawani Hai Deewani 

यह फिल्म प्यार, रोमांस, दोस्ती, सपनों और जिंदगी का एक बहुत ही अच्छा मैशप है। यह फिल्म नई जनरेशन की भावनाओं को व्यक्त करती है। यह दर्शाती है कि प्यार जिंदगी में बहुत जरूरी होता है लेकिन इसके लिए अपने सपनों की कीमत चुकाना बहुत ज्यादा है।

2. Jane Tu Ya Jane Na 

Advertisment

सिनेमा में शुरू से ही प्यार को कुछ प्रतिबंधों के साथ किसी व्यक्ति के लिए सीमित किया जाता है। अगर कोई लड़का लड़की एक दूसरे से प्यार करते हैं तो लड़की को शर्माना होगा और लड़के को बात करने में झिझक ना होगा। उनके बीच दोस्ती जैसा रिश्ता तो हो ही नहीं सकता।

लेकिन यह फिल्म प्रेम के एक अलग और अनोखे रूप की बात करती है। यह दिखाती है कि प्यार की पहली सीढ़ी दोस्ती होती है। प्यार की पहली शर्त एक दूसरे को समझना और एक दूसरे के साथ कंफर्ट महसूस करना होता है।

3. Masaan 

Advertisment

यह फिल्म मिसाल है उन लोगों के लिए जो जाति को प्यार में रुकावट समझते हैं। प्यार और संघर्ष से भरी यह भावनात्मक फिल्म व्यक्ति के डर और उसकी इनसिक्योरिटी के बारे में बात करती है। यह दिखाती है कि प्यार की कोई जाति नहीं होती इसलिए दीपक और शालू बिना जाति की चिंता किए एक दूसरे से प्यार करते हैं।

4. Titanic

अगर आप रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट देखेंगे तो टाइटेनिक का नाम उसमें सबसे ऊपर होगा। यह एक ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्म है जो जैक और रोज के रोमांस और प्रेम के बारे में है। डूबते जहाज के किनारे पर खड़े होने के बावजूद भी उन दोनों प्यार बरकरार रहता है।यह फिल्म काफी पुरानी है लेकिन आज भी लोगों के दिलों की धड़कन बनी हुई है।

5. Call me by your name

यह अंग्रेजी फिल्म नई जनरेशन की टॉप चॉइस है। यह हमें सिखाती है कि प्यार लिंग, रंग रूप, जाति कुछ नहीं देखता है। यह कहानी दो लड़कों के बारे में है जिन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। उनका रोमांस बहुत ही शक्तिशाली है। एलियो की भावनाएं भूलने अयोग्य हैं।

रोमांस
Advertisment