Advertisment

Janhvi Kapoor Movies: जाह्नवी कपूर की ये धमाकेदार फिल्में जरूर देखे

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कम समय में ही काफी पॉपुलैरिटी हासिल करी है, आज हम उनकी ही कुछ खास फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे है अगर नही देखी तो आप ज़रूर देखे। 

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
janhvi).png

(Image Source- Instagram)

Janhvi Kapoor Movies: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कम समय में ही काफी पॉपुलैरिटी हासिल करी है, उनकी कई फिल्में हिट साबित हुई है तो कई फिल्में दर्शकों को खूब पसंद भी आई है बस अच्छी कमाई नही कर पाई। आज हम उनकी ही कुछ खास फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे है अगर नही देखी तो आप ज़रूर देखे। 

Advertisment

जाह्नवी कपूर की ये धमाकेदार फिल्में जरूर देखे

धड़क

जाह्नवी कपूर ने इंडस्ट्री में कदम फिल्म धड़क से ही रखा था। ये साल 2018 में रिलीज हुई थी, इसमें जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर भी नजर आए थे। इस फिल्म की कमाई 8.71 करोड़ थी।

Advertisment

रूही

ये फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी, जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही उनकी पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी नजर आते है और दर्शकों ने इसे काफी पसंद भी किया था। इसकी कमाई बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार 27.45 करोड़ थी।

गुंजन सक्सेना

Advertisment

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, एक बायोपिक फिल्म है इसमें जाह्नवी कपूर ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट का किरदार निभाया है। इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर आप देख सकते है इस फिल्म को लोगो ने काफी पसंद किया था।

मिली

Advertisment

जाह्नवी कपूर की ये फिल्म पहली रीमेक फिल्म है, जिसमे उनकी एक्टिंग लोगो को बहुत पसंद आई थी। इसने भारत में 2.24 करोड़ का कलेक्शन किया था। मिली में जाह्नवी के साथ सनी कौशल भी नजर आए थे।

बवाल

बवाल 2023 में रिलीज हुई थी, जाह्नवी कपूर के साथ इस फिल्म में वरुण धवन भी है। इस फिल्म को वर्ल्ड वार की जानकारी के बीच दर्शाया गया है और बच्चो को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। ये फिल्म लव स्टोरी और जानकारी का एक अच्छा बैलेंस बिठाने में कामयाब हुई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री Janhvi Kapoor Movies
Advertisment