Advertisment

Raveena Tandon: रवीना टंडन की ये खास मूवी जरूर देखें

रवीना टंडन एक प्रमुख भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। अपने करियर की शुरुवात फिल्म 1991 में आई पत्थर के फूल से की थी और उसके बाद एक से एक बेहतरीन फिल्मों में नजर आई हैं। आइये जानें उनकी कुछ खास मूवी जो नही देखी तो जरूर देखें।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
raveena.png

Image Credit- IMDb

Raveena Tandon: रवीना टंडन एक प्रमुख भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड में कई महत्वपूर्ण और प्रशंसित फिल्मों में काम किया है। उनका अभिनय, स्टाइल और व्यक्तित्व उन्हें एक अलग पहचान देता है। वह बॉलीवुड के बहुत सारे सफल फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं और उनकी अदाकारी को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। अपने करियर की शुरुवात फिल्म 1991 में आई पत्थर के फूल से की थी और उसके बाद एक से एक बेहतरीन फिल्मों में नजर आई हैं। आइये जानें उनकी कुछ खास मूवी जो नही देखी तो जरूर देखें।

Advertisment

रवीना टंडन की ये खास मूवी जरूर देखें

पटना शुक्ला

ये फिल्म 2024 में रिलीज़ हुई है। इसमें रवीना टंडन, अनुष्का कौशिक और सतीश कौशिक ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को निर्देशक विवेक बुदाकोटी ने किया था। ये एक सोशल लीगल ड्रामा है। कहानी की बात करें तो इस कहानी में पटना को दर्शाया है एक ऐसा राज्य जो हमेशा से ही रूढ़ियों में डूबा हुआ है। इसमें रवीना ने एक वकील का किरदार निभाया है जो एक ऐसी लड़की के लिए खड़ी होती है जिसके एग्जाम अच्छे गए है तब भी मार्क्स सही नही है। आप इसे डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Advertisment

मात्र

ये फिल्म 2017 में आई थी इसमें रवीना टंडन, अलीशा खान और मधुर मित्तल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को निर्देशक अश्तार साइद ने किया था। ये एक थ्रिलर मिस्ट्री है कहानी की बात करें तो इस फिल्म में रवीना टंडन ने एक माँ की भूमिका निभाई थी, जो अपनी बेटी के लिए न्याय खोजती है और उसके लिए लड़ती है। उनका अभिनय इस फिल्म में काफी प्रशंसित हुआ था और उन्हें फिल्म जगत में उत्कृष्ट अभिनेत्री के रूप में प्रतिष्ठिति प्राप्त हुई। आप इसे डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

अंदाज अपना अपना 

Advertisment

ये फिल्म 1994 में रिलीज़ हुई है। इसमें आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को निर्देशक राज कुमार संतोषी ने किया था। ये एक कॉमेडी रोमांस है। कहानी की बात करें तो इसमें प्रेम और अमर दोनों मध्यम वर्गीय परिवार से है और सोचते है कोई भविष्य नहीं है उनका। ऐसे में वो दोनों जल्दी अमीर बनने के तरीके निकलते है और एक करोड़पति की बेटी का हाथ जीतने पहुंचते है। आप इसे एमजॉन प्राइम पर देख सकते हैं।

सैंडविच

ये फिल्म 2006 में रिलीज़ हुई है। इसमें रवीना टंडन, गोविंदा, महिमा चौधरी, शम्मी कपूर और मोनीश बहल ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को निर्देशक अनीस बज्मी ने किया था। ये एक कॉमेडी मिस्ट्री है। कहानी की बात करें तो शेर सिंह नामक मुंबई शिफ्ट होता है अपना नाम बदल लेता है और फिर एक लड़की से शादी करने की सोचता है। ये बड़ी ही मजेदार फिल्म है आप हस हस कर लोट पोट हो जायेंगे। आप इसे जी 5 पर देख सकते हैं।

दिलवाले

ये फिल्म 1994 में रिलीज़ हुई है। इसमें अजय देवगन, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को निर्देशक हैरी बावेजा ने किया था। ये एक रोमांस एक्शन है। कहानी की बात करें तो इसमें प्यार, दोस्ती और परिवार के बारे में बताया गया है। फिल्म ने उस समय के बॉलीवुड में बड़ी सफलता हासिल की और दर्शकों को अपनी कहानी और अदाकारी से प्रभावित किया।आप इसे एमजॉन प्राइम पर देख सकते हैं।

बॉलीवुड Raveena Tandon
Advertisment