/hindi/media/media_files/2025/03/10/goXj0DflewoGhAjKudPh.png)
Photograph: (INSTAGRAM @harshad_chopda, @shivangijoshi18)
New Look Of Harshad Chopda and Shivangi Joshi: हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के नए शो 'बड़े अच्छे लगते हैं फिर से' के बारे में काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। इसी बीच हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के नए शो का पहला लुक काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस शो के बारे में काफी उत्साहित हैं और नई जानकारी जानना चाहते हैं। अभी इस शो के टाइटल के बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। चलिए पूरी जानकारी जानते हैं-
Viral Look: हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के नए शो का पहला लुक हुआ वायरल
एकता कपूर अपने नए शो से काफी चर्चाओं में आ चुकी हैं। उनके इस शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। शो के नाम के बारे में अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है और नई रिपोर्ट्स भी सामने आ रही हैं। पहले शो का नाम 'बहारें' बताया जा रहा था लेकिन अब नई रिपोर्ट में शो का नाम 'बड़े अच्छे लगते हैं फिर से' बताया जा रहा है।
शूटिंग का वीडियो वायरल
इस बीच दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। सुबह के 3:30 का समय है और दोनों कार में बैठे हुए हैं। यह शो के बिहाइंड बिहाइंड द सीन वीडियो था जो काफी वायरल हुआ। इस वीडियो में शिवांगी ने बड़े चश्मा लगाए हुए हैं और हर्षद की नई लुक भी सामने आई है। हर्षद ने अपने बाल थोड़े बढ़ा लिए हैं। इसके साथ ही उसने थ्री पीस सूट पहने हुआ है और साथ में व्हाइट शर्ट पहनी हुई हैं।
#HarshadChopda and #ShivangiJoshi's FIRST LOOK from the promo shoot of Sony TV's "Bade Acche Lagte Hain Phir Se"!
— GossipsTv(GTv) (@GossipsTv) March 10, 2025
PC : India Forums@GossipsTv pic.twitter.com/KYLEu0k9WC
Looks like a new photo of #HarshadChopda pic.twitter.com/NxJwaxbNBD
— Avni (@AvniN9) March 10, 2025
कब आएगा शो?
इस शो को कथित तौर पर IPL के बाद ही शुरू किया जाएगा ताकि फैंस का ध्यान इसकी तरफ आकर्षित किया जा सके। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि मेकर्स इस शो को बड़े स्तर पर लॉन्च करना चाहते हैं। हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी एक साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ काम किया था। यह शो काफी पॉपुलर था और अब नए शो में एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।