बोनी-अनिल कपूर की मां का 90 साल की उम्र में निधन, अंतिम संस्कार आज

2 मई, 2025 को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता संजय कपूर की 90 वर्षीय माँ निर्मल कपूर का मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम साँस ली।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Anil kapoor mother passed away

Photograph: (Aaj tak)

2 मई, 2025 को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता संजय कपूर की 90 वर्षीय माँ निर्मल कपूर का मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम साँस ली। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन कल उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया। चलिए पूरी बात जानते हैं-

Advertisment

बोनी-अनिल कपूर की मां का 90 साल की उम्र में निधन, अंतिम संस्कार आज

बॉलीवुड के दिग्गज हस्तियां अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मला कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। आज, 3 मई, 2025 को उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा, जिसमें कई सितारे शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल समय है।

इंस्टाग्राम पर मां को श्रद्धांजलि भेंट की

बोनी कपूर ने इस खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और अपनी मां को श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने लिखा, "2 मई, 2025 को हमारी प्यारी माँ निर्मल कपूर का अपने परिवार के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया। उन्होंने पूर्ण और आनंदमय जीवन जिया। वह अपने पीछे चार समर्पित बच्चे, प्यारी बहुएँ, एक देखभाल करने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियाँ, चार परपोते-परपोतियाँ और जीवन भर की अनमोल यादें छोड़ गईं।"

Advertisment

1955 में हुई शादी

निर्मल कपूर की शादी 1955 में सुरिंदर कपूर से हुई थीं। उनके चार बच्चे हैं जिनमें तीन बेटे बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और एक बेटी रीना कपूर मरवाह शामिल हैं। वह अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जान्हवी कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर और मोहित मरवाह की दादी थीं। 

अभिनेता अनिल कपूर, उनके भाई और फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनके बेटे और अभिनेता अर्जुन कपूर निर्मल कपूर के आवास पर पहुंचे।

Advertisment

अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री एवं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आहूजा निर्मल कपूर के घर पहुंचे।