Advertisment

Celebrity MasterChef: जानें शो में कौन-कौन से सितारे आएंगे नजर?

मास्टरशेफ इंडिया के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन इस बार इसमें एक नया मोड़ देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि इस बार सेलिब्रिटी मास्टरशेफ होने जा रहा है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Celebrity Masterchef

Image Credit: Sony Liv

Participants List Of Celebrity MasterChef: मास्टरशेफ इंडिया के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन इस बार इसमें एक नया मोड़ देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि इस बार सेलिब्रिटी मास्टरशेफ होने जा रहा है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है और फैंस  बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। Sonytv की तरफ से शो का प्रोमो भी रिलीज किया गया है जिससे उत्साह ज्यादा बढ़ गया है। अभी इसकी ऑफिशियल डेट और टाइम नहीं बताए गए हैं लेकिन यह शो जल्द ही आपको सोनी टीवी पर देखने को मिलेगा।

Advertisment

जानें शो में कौन-कौन से सितारे आएंगे नजर?

इस शो को शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना और फराह खान जज करेंगे। शो को आप सोनी टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर इंजॉय कर सकते हैं।

Advertisment

1. गौरव खन्ना

गौरव खन्ना इस शो में हिस्सा ले रहे हैं जो कि इंडियन टेलिविजन एक्टर हैं। हाल ही में 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के अभिनय से गौरव खन्ना को काफी पहचान मिली थी।

2. तेजस्वी प्रकाश

Advertisment

बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश भी इस शो में भाग ले रही हैं। इसके साथ ही वह चर्चित नाटक 'नागिन 6' में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी ' के सीजन 10 में भी देखा गया था। टीवी में काम करने के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

3. दीपिका कक्कड़

'ससुराल सिमर से' अपनी पहचान बनाने वाली और 'बिग बॉस 12' की विनर दीपिका कक्कड़ को अब आप कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में देखेंगे। आपको बता दे कि दीपिका 4 साल के बाद वापसी कर रही हैं।

Advertisment

4. राजीव अदातिया

सोनी टीवी की तरफ से कुछ दिन पहले प्रोमो शेयर किया गया जिसमें राजीव अदातिया को फराह खान कहा कि "तुम आग से खेल रहे हो, अगली बार हम तुम्हें ऐसा नहीं करने देंगे..."। आपको बता दें कि राजीव इससे पहले कई रियलिटी शो में दिख चुके हैं जैसे बिग बॉस OTT,  बिग बॉस 15 और खतरों के खिलाड़ी 12।

5. निक्की तंबोली

Advertisment

बिग बॉस 14 की दूसरी रनर अप रह चुकीं निक्की तंबोली भी 'मास्टरशेफ' का हिस्सा हैं। इसके साथ ही उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 11' और 'बिग बॉस मराठी' सीजन 5 में भी हिस्सा लिया। उन्होंने हिंदी टेलीविज़न के साथ-साथ तेलुगू और तमिल सिनेमा में भी काम किया है।

6. अर्चना गौतम

अर्चना गौतम 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट थीं। इसके बाद उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' में भी देखा गया। 2021 में उन्होंने 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' की तरफ से हस्तिनापुर से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव लड़े लेकिन बीजेपी से हार गईं।

Advertisment

7. फैजल शेख

फैजल शेख सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, मॉडल और एक्टर हैं। इन्होंने अपनी शुरुआत टिकटोक से की थी। सोशल मीडिया पर उनके मिलियंस में फॉलोअर्स हैं।

8. उषा नाडकर्णी 

Advertisment

उषा नाडकर्णी मराठी सिनेमा में बहुत कम कर चुकी हैं। उन्होंने पॉपुलर टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में भी काम किया था जिसके लिए उन्हें अवार्ड भी मिला था। उन्होंने 'बिग बॉस मराठी' में भी हिस्सा लिया था।

9. कविता सिंह

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में यूट्यूब और फूड ब्लॉगर कविता सिंह भी दिखाई देंगी। सोशल मीडिया पर लोग इन्हें खूब जानते हैं। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में कविता सिंह का जलवा देखने को मिल सकता है।

10. चंदन प्रभाकर

कॉमेडियन और एक्टर चंदन प्रभाकर भी इस शो का हिस्सा रहेंगे। इन्होंन 'द ग्रेट इंडिया लाफ्टर चैलेंज' से शुरुआत की थी और कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी रियलिटी शोज में काम किया। इन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है जैसे पावर कट, डिस्को सिंह और जज सिंह एलएलबी।

11. अभिजीत सावंत

इंडियन आइडल' के फर्स्ट सीजन के विजेता रह चुके अभिजीत सावंत भी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में भाग ले रहे हैं। वह सिंगर, एक्टर और anchor भी हैं।

Celebrity Archana Gautam tejassvi Prakash
Advertisment