SSMB 29: प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचीं ओडिशा

प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म के लिए ओडिशा पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की। वह कथित तौर पर ओडिशा में एसएस राजामौली और महेश बाबू को जॉइन करेंगी।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
https://www.instagram.com/p/DCm5-O_t3m0/?igsh=am1mMmtrbGlkaXE2

Photograph: (Instagram/ Priyanka Chopra )

Priyanka Chopra Arrives In Odisha: प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म के लिए ओडिशा पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की। वह कथित तौर पर ओडिशा में एसएस राजामौली और महेश बाबू को जॉइन करेंगी। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा SSMB 29 की शूटिंग के लिए इस लोकेशन पर पहुंची हैं। अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। चलिए पूरी खबर जानते हैं-

Advertisment

प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचीं ओडिशा

प्रियंका चोपड़ा SSMB 29 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, हालांकि अभी तक फिल्म में उनकी मौजूदगी के बारे में कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भारत आईं और आते ही उन्हें सोमवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में देखा गया। इस दौरान उन्हें केबिन क्रू के साथ तस्वीरों के लिए पोज़ देते हुए देखा गया। आज उन्होंने रोड ट्रिप की कुछ क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर की।

Advertisment

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा अपने क्रू मेंबर्स के साथ हैदराबाद से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचीं। यहां से प्रियंका सड़क मार्ग से ओडिशा पहुंचीं। वह ओडिशा में कोरापुट गई हैं। इससे पहले पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचीं। उसके बाद वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई गई थीं। इसके बाद वह फिर वापिस US चली गईं लेकिन कुछ समय बाद वह फिर वापस लौट आई हैं।

यह कथित तौर पर बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा SSMB 29 की शूटिंग के लिए कास्ट और क्रू के ओडिशा गई हैं। इस प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हैदराबाद से जनवरी 2025 में हुई थी।

Priyanka Chopra