Advertisment

Priyanka Chopra Desi Girl : प्रियंका चोपड़ा का मॉर्निंग रूटीन बनाता है उन्हें देसी गर्ल

author-image
Swati Bundela
New Update
प्रियंका चोपड़ा अब ज्यादातर देश के बाहर ही रहती हैं क्योंकि उनका काम ही कुछ ऐसा है पर प्रियंका चोपड़ा का मॉर्निंग रूटीन उनके दिल में भारतीय होने का गर्व अभी भी बनाए रखता है। हाल ही में प्रियंका ने अपने मॉर्निंग रूटीन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें सोशल मीडिया पर शेयर की।

Advertisment

प्रियंका चोपड़ा रहेंगी भारतीय



भले ही प्रियंका अपना समय मुंबई के मुकाबले न्यूयॉर्क और लॉस एंजेल्स में ज्यादा बिताती हों पर उनके दिल में भारत हमेशा बसा रहता है। प्रियंका ने हाल ही में बताया कि चाहे वो कहीं भी हों, कुछ भी करें पर वह हमेशा भारतीय और "मेड इन इंडिया " ही रहेंगी।

Advertisment


हाल ही में ZEE 5 के साथ US में हुए एक इंटरेक्शन के दौरान प्रियंका ने बताया कि कैसे बॉलीवुड गाने और इंडिया का कंटेंट उन्हें भारत से दूर होने के बावजूद भी भारत के काफी करीब रखते हैं।

प्रियंका चोपड़ा का मॉर्निंग रूटीन

Advertisment


व्हाइट टाइगर की एक्ट्रेस प्रियंका ने अपना मॉर्निंग रिचुअल और रूटीन शेयर किया। प्रियंका ने कहा," मुझे हिंदी गाने खूब पसंद हैं। मेरी सुबह बॉलीवुड के हिंदी गानों से ही शुरू होती है और इन्हीं को सुनते सुनते मैं अपने काम के लिए रेडी होती हूं। मेरी पार्टीज में भी गाने सिर्फ इंडियन ही होते हैं।"



प्रियंका ने आगे कहा,"तुम मुझे भारत से बाहर ले जा सकते हो पर मुझमें से भारत को नहीं।"
Advertisment




मिसेज चोपड़ा जोनस अब एक प्रोड्यूसर भी बन गईं हैं और इसके साथ ही वह महिलाओं और बच्चों की मदद करने के काम में भी काफी बिजी रहती हैं।

Advertisment

प्रियंका ने कहा , "मैं रहूंगी भारतीय ही"



प्रियंका भले ही अब एक ग्लोबल आइकन बन गई हों पर उन्होंने इंटरव्यू में कहा ," मैं भारत में बनी हुं और मेरे सारे एफर्ट्स और कोशिशें साउथ एशियन कंट्रीज और भारत को दुनिया भर में एक अच्छे तरीके से रिप्रेजेंट करने के ही होते हैं।"
Advertisment


चोपड़ा ने कैसे बिताया लॉकडाउन?



प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपना लॉकडॉउन दिन भर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जो मर्जी कंटेंट देख कर बिताया। वह पायजामा में अपनी फैमिली के साथ कई सारी वेब सीरीज और इंडियन शोज को बिंज वॉच करती थीं।
एंटरटेनमेंट
Advertisment