Advertisment

"ओटीटी प्लेटफार्म दे रहा है नए कलाकारों को मौका" :प्रियंका चोपड़ा

author-image
Swati Bundela
New Update
नेटफ्लिक्स की मूवी "द वाइट टाइगर" से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है की लोगों को ओटीटी प्लेटफार्म को खुल कर एम्ब्रेस करना चाहिए। उनके मुताबिक ना सिर्फ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ऑडियंस के लिए डायवर्स कंटेंट ले कर आते हैं बल्कि उनके कारण ही आज फिल्म इंडस्ट्री को मोनोपोली घट रही है। यूएसए में "ज़ी5" स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म के लॉन्च में एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रियंका ने ओटीटी प्लेटफार्म के कई सारे फायदों के बारे में भी बात की।

Advertisment

स्टीमिंग प्लेटफार्म के कारण मिली रही है क्रिएटिव फ्रीडम



प्रियंका चोपड़ा ने ओटीटी प्लेटफोर्म के ज़रिए आर्टिस्ट्स को मिली क्रिएटिव फ्रीडम के बारे में भी बताया। ओटीटी के कारण ही अब कई कलाकार बॉलीवुड के सक्सेस फार्मूला से आगे भी कुछ सोच पा रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया की स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म के कारण आज इंडिया में ऑडियंस के सोच का दायरा बढ़ा है और पहले के फाइट सीक्वेंस और पांच गानों वाला बॉलीवुड सक्सेस फार्मूला अब ख़त्म सा हो गया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के मदद से आज लोग रियल लाइफ स्टोरीज शेयर कर पा रहे हैं जिससे ऑडियंस खुद को अच्छे से कनेक्ट कर पपा रही है।

Advertisment

स्ट्रीमिंग सेविसेस के बूम पर भी की बात



भारत में स्ट्रीमिंग सर्विसेज के बूम के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया की आज फिल्म इंडस्ट्री की मोनोपोली इसलिए टूट रही है क्योंकि कई लोगों के पास बताने के लिए कई नयी कहानियां है। इस कारण आज कई नए रायटर्स और एक्टर्स को मौका मिल रहा है। उन्होंने आगे बताया की अब ये समय इंडियन सिनेमा के प्रॉपर ग्रोथ का समय है।
Advertisment


ओटीटी से मिल रहा है ऑडियंस को कम्फर्ट



थिएटर के एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए इस प्रियंका ने बताया की थिएटर के एक्सपीरियंस को कोई मात नहीं दे सकता है पर आज ओटीटी ने ऑडियंस को कम्फर्ट पहुँचाया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ने आज ऑडियंस को ये फ्रीडम दिया है की वो दुनिया के किसी भी कोने में बैठ कर कुछ भी स्ट्रीम कर सकते हैं। इस तरह कल्चर स्प्रेड हो रहा है, लोग एड्यूकेट हो रहे हैं और कई तरह की नए सिनेमा से भी रूबरू हो रहे हैं।
Advertisment


साउथ एशिया के लिए ग्लोबल स्टेज बनाना चाहती हैं प्रियंका



इस वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया की एक भारतीय अभिनेत्री और निर्माता होने के नाते वो हॉलीवुड में अपना पावर यूज़ करना चाहती हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा साउथ एशिया के आर्टिस्ट्स को ग्लोबल स्टेज मिल सके। विश्व की 2 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी प्रियंका अपने आप इस बात के लिए बहुत प्रिविलेज्ड मानती हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़
Advertisment