Advertisment

Birthday Of Diljit Dosanjh: कैसे पंजाबी लड़का मेहनत के दम पर बना ग्लोबल स्टार

दिलजीत दोसांझ सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि एक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। आज के समय में वह सबसे चर्चित कलाकारों में से एक हैं। साल के आखिरी दिन पर उन्होंने  दिल-लूमनाटी टूर का ग्रांड फिनाले अपने शहर लुधियाना में किया।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Diljit Dosanjh

File Image

Punjabi Superstar Diljit Dosanjh Turns 41: दिलजीत दोसांझ सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि एक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। आज के समय में वह सबसे चर्चित कलाकारों में से एक हैं। साल के आखिरी दिन पर उन्होंने दिल-लूमनाटी टूर का ग्रांड फिनाले अपने शहर लुधियाना में किया। 2025 के पहले दिन उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ मुलाकात की। आज यानी 6 जनवरी को उनका 41 वां जन्मदिन हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें जानते हैं-

Advertisment

कैसे पंजाबी लड़का मेहनत के दम पर बना ग्लोबल स्टार 

शुरुआती जीवन 

Advertisment

दिलजीत दोसांझ का जन्म 6 जनवरी, 1984 में जालंधर के दोसांझ कलां गांव, पंजाब में हुआ। प्रधानमंत्री जी ने मुलाकात के दौरान कहा था कि आपका नाम भी दिलजीत है और आप लोगों का दिल भी जीतते जा रहे हैं। हाल ही में हुए रणवीर इलाहाबादी के पॉडकास्ट में दिलजीत ने बताया था कि वह 11 साल की उम्र में ही लुधियाना अपने मामा जी के पास चले गए थे लेकिन उनका मन अपने गांव में ही रहने का था। उनसे किसी ने नहीं पूछा। यह उनके लिए मुश्किल समय था क्योंकि परिवार से भी बातचीत नहीं हो पाती थी।

18 साल की उम्र में पहली एल्बम 

Advertisment

दिलजीत ने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में की। उनकी पहली म्यूजिक एल्बम 'इश्क दा ऊड़ा-ऐड़ा' 2003 में रिलीज हुई थी। उन्होंने 2010 में पंजाबी मूवी 'मेल करादे रब्बा' में cameo किया था लेकिन उनकी पहली फिल्म बतौर ऐक्टर 'द लाइन ऑफ़ पंजाब' 2011 में रिलीज हुई। उनकी पहली फिल्म और म्यूजिक एल्बम दोनों ही फ्लॉप गई थी। दिलजीत को पापुलैरिटी उनकी म्यूजिक एल्बम 'स्माइल' और 'चॉकलेट' से मिलनी शुरू हुई। उसके बाद उन्होंने हनी सिंह के साथ 'द नेक्स्ट लेवल एल्बम' रिलीज की जिसमें 8 ट्रेक्स थे। उनका गाना 'लक 28 कुड़ी दा' बहुत ज्यादा हिट हुआ था। उनकी दूसरी फिल्म 'जिहने मेरा दिल लूटेया' 2011 में रिलीज हुई जिसमें उन्होंने गिप्पी ग्रेवाल और नीरू बाजवा के साथ काम किया। इस मूवी को फैंस ने काफी पसंद किया।

बॉलीवुड डेब्यू 

दिलजीत दोसांझ करीना कपूर, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करते हैं। उन्होंने 2016 में 'उड़ता पंजाब' मूवी में अभिनय किया था जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। उन्होंने बेस्ट मेल डेब्यू कैटेगरी में भी अवार्ड जीता था। दिलजीत दोसांझ अभी तक फिलौरी, सूरमा, गुड न्यूज़, सूरज पर मंगल भारी, जोगी और अमर सिंह चमकीला जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दिलजीत दोसांझ ने अभी तक सारा काम अपनी पग के साथ किया है। बॉलीवुड में काम करने के लिए उनकी एक शर्त थी कि वह कभी भी पग को नहीं हटाएंगे।

Advertisment

कई रिकार्ड कायम कर चुके हैं दिलजीत

दिलजीत दोसांझ अपने करियर में कई रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। वह ऐसे पहले पंजाबी आर्टिस्ट हैं जिन्होंने Coachella में परफॉर्म किया। दिलजीत ने Jimmy Fallon's Tonight Show में 2024 में डेब्यू किया। US होस्ट Fallon की तरफ से दिलजीत दोसांझ को 'दुनिया का सबसे बड़ा पंजाबी कलाकार' कहा गया। अपने Dil-Luminati टूर में दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी पहरावे को प्रमोट किया। इसके साथ ही उन्होंने Sia के साथ गाने में collab किया और Ed shreen के इंडिया टूर में गेस्ट अपीयरेंस भी दी। 26 अक्टूबर 2023 को दिलजीत दोसांझ ऑस्ट्रेलियाई सिंगर सिया के साथ 'हस हस' गाना भी रिलीज हुआ था।

Advertisment

दिल-लूमनाटी टूर

दिलजीत दोसांज का यह ग्लोबल टूर था जिसमें नॉर्थ अमेरिका, यूके, यूएई, यूरोप और भारत शामिल था। इस टूर में 7 लाख से ज्यादा टिकट बिकी हैं। भारत में दिलजीत ने 12 शहरों मे परफॉर्म किया था।

Dil-Luminati Tour 2024 Diljit Dosanjh punjabi singer
Advertisment