/hindi/media/media_files/2025/03/27/phY48YmDa3Is0EEmsxs1.png)
Photograph: (X/Ram Charan)
Ram Charan Unveils First Look of Peddi: राम चरण द्वारा अपने जन्मदिन पर फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया गया। उनकी एक नई फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसका नाम 'पेड्डी' है। मुख्य भूमिका में उनके साथ जाह्नवी कपूर भी इस मूवी में अभिनय करेंगी। इस मूवी को बुच्ची बाबू सना द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा और इसकी पहली झलक फैंस के सामने पेश की गई है। फैंस पोस्टर को बहुत अप्रिशिएट कर रहे हैं क्योंकि राम चरण ने अपनी लुक में काफी बदलाव किया है।
Peddi: राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगी जानवी कपूर, देखें पोस्टर
पेड्डी मूवी की स्टारकास्ट
'पेड्डी' तेलुगु भाषा की फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ड्रामा, खेल और रोमांस देखने को मिलेगा। राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमा, मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा किया गया है। फिल्म को म्यूजिक एआर रहमान द्वारा गया।
मूवी की पहली झलक
शुरुआत में 'RC16' (राम चरण की 16वीं फ़िल्म) नाम दिया गया लेकिन अब आधिकारिक तौर पर नाम 'पेड्डी' रखा गया है। इस फिल्म की पहली झलक और टाइटल 27 मार्च, 2025 को राम चरण के जन्मदिन पर फैंस के सामने पेश किया गया। पोस्टर में राम चरण की लुक देखने लायक है। उनके अवतार को एक कठोर, गहन अवतार में दिखाया गया। पोस्ट में उनकी लुक की बात करें तो अव्यवस्थित दाढ़ी, लंबे बाल, आंखों में चमक, नाक में अंगूठी और मुंह में सिगार पकड़े हुए जिसे वह अपने हाथ से जला रहे हैं। दूसरे पोस्टर में उनके हाथ में पुराना क्रिकेट बैट, बैकग्राउंड में गांव का स्टेडियम, जो फ्लडलाइट्स से जगमगा रहा है।
जाह्नवी कपूर और राम चरण का करियर अपडेट
2018 से 'धड़क' मूवी से अपना डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर अब तेलुगू फिल्म में ग्लोबल स्टार राम चरण के साथ दिखाई देंगी। 2024 में जाह्नवी कपूर को Ulajh मूवी में देखा गया जो एक spy थ्रिलर मूवी थी। इस साल जाह्नवी कपूर की तीन फिल्में रिलीज हो सकती हैं।
राम चरण की आखिरी फिल्म 'गेम चेंजर' थी जो 10 जनवरी को रिलीज हुई। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी भी दिखाई दिए। 2022 में उनकी RRR मूवी ने काफी धूम मचाई। 'नातु नातु' पहला और एकमात्र भारतीय गाना हैं जिसने ऑस्कर अवार्ड जीता है।