/hindi/media/media_files/2025/04/16/levbKFXGmzBXfuhHI9E7.png)
Photograph: (Instagram/Sagarika-Zaheer)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान माता-पिता बन गए हैं। उनके घर एक नन्हा मेहमान आया है, जिसका नाम उन्होंने रिवील कर दिया है। इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया और अपने बेटे की प्यारी तस्वीरें भी पोस्ट कीं। चलिए पूरी खबर के बारे में जानते हैं-
सागरिका-जहीर के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर फैंस को दी खुशखबरी
नन्हे मेहमान का स्वागत
‘चक दे! इंडिया’ फेम सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के घर एक बेटे ने जन्म लिया है। उन्होंने 16 अप्रैल, 2025 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए इस खुशी की शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान बताया और दो ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में जहीर अपने बेटे को गोद में लिए हुए हैं, जबकि सागरिका उनके पास बैठी हैं। दूसरी तस्वीर में उनके बेटे के नन्हा हाथ दिखाई दे रहा है।
इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “प्यार, कृतज्ञता और ईश्वरीय आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे बेटे, फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।”
सेलिब्रिटीज़ और फैंस की बधाइयाँ
इस खुशी के मौके पर कई प्रशंसकों और मशहूर हस्तियों ने इस जोड़े को बधाइयाँ दी हैं। क्रिकेटर सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने बधाइयाँ दीं। हरभजन ने लिखा, “बधाई हो, वाहेगुरु मेहर करे ❤️🙏।” अथिया शेट्टी ने कमेंट किया, “❤️👼🏽।” हुमा कुरैशी, अंगद बेदी, डायना पेंटी और अन्य ने भी इस जोड़े को बधाई दी और उनके बेटे के लिए आशीर्वाद भेजा।
इंटरकास्ट मैरिज
सागरिका और जहीर की शादी 23 नवंबर 2017 को हुई थी। इस जोड़े को एक-दूसरे के साथ 7 साल से अधिक समय हो चुका है। जहीर खान एक मुस्लिम परिवार से हैं, जबकि सागरिका एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके लिए इंटर कास्ट मैरिज करना इतना आसान नहीं था, लेकिन दोनों ने प्यार और समझदारी से इसे सफल बनाया। सागरिका ने 2007 में शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ में प्रीति सभरवाल का किरदार निभाया था। यह बॉलीवुड में उनका डेब्यू प्रोजेक्ट था। वहीं, जहीर खान एक पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज हैं और वर्तमान में आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के बॉलिंग कोच हैं।