/hindi/media/media_files/2025/04/19/6yzUnWnoDuM61BXiiaU7.png)
Photograph: (X/Taran Adarsh)
Sonakshi Sinha Set to Star in Psychological Thriller Nikita Roy: सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी, क्योंकि उनकी नई फिल्म रिलीज होने वाली है। दरअसल, उनकी फिल्म निकिता रॉय का पोस्टर रिलीज हो चुका है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसके साथ सोनाक्षी के भाई कुश एस. सिन्हा अपना डायरेक्शनल डेब्यू कर रहे हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इसमें रहस्य, तनाव और इमोशनल ड्रामा एक साथ देखने को मिलेगा। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। आइए, इससे जुड़ी सभी डिटेल्स जानते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म Nikita Roy का पोस्टर हुआ रिलीज, जानें कब होगी रिलीज
रिलीज डेट और पोस्टर
सोनाक्षी सिन्हा की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म निकिता रॉय 30 मई 2025 को रिलीज होगी। सोनाक्षी ने इस फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और रिलीज डेट की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की। फिल्म में थ्रिलर के साथ-साथ इमोशनल ड्रामा और मिस्ट्री का तड़का देखने को मिलेगा। फैंस सोनाक्षी को इस नए अंदाज में बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। पोस्टर में सभी किरदारों की लुक बहुत इंटेंस लग रही है। X पर मूवी का पोस्टर ट्रेंड कर रहा है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "बिना किसी सस्पेंस के… वो सारा ड्रामा पिक्चर में देख लेना… ये है मेरी रहस्यमयी फिल्म #NikitaRoy का पहला लुक! 30 मई 2025 को रिलीज हो रही है!
कास्ट और क्रू
फिल्म को सोनाक्षी के भाई कुश एस. सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। इसे निकी भगनानी और विक्की भगनानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक दमदार कास्ट नजर आएगी, जिसमें अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नैय्यर शामिल हैं।
सोनाक्षी करेंगी तेलुगु डेब्यू
सोनाक्षी सिन्हा अपनी तेलुगु डेब्यू फिल्म Jatadhara को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की थी। अब उनकी नई फिल्म "निकिता रॉय" सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसकी रिलीज डेट और पोस्टर उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है।