जानिए ट्रोलर ने जब तलाक की बात की तो सोनाक्षी सिन्हा ने क्या जवाब दिया?

सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और जब भी उन्हें ट्रोलर्स को जवाब देने का मौका मिलता है, वे कभी भी पीछे नहीं हटतीं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। चलिए पूरी खबर जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Sonakshi and Zaheer

File Image

Sonakshi Sinhas Bold Reply to Trolls Marriage Dig Sparks Buzz: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की है। यह तो सभी जानते हैं कि सोनाक्षी हिंदू धर्म से संबंध रखती हैं, वहीं जहीर इकबाल का संबंध इस्लाम से है, लेकिन उन्होंने सामाजिक बाधाओं को तोड़ते हुए शादी की है। कपल हमेशा ही अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करता है। सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और जब भी उन्हें ट्रोलर्स को जवाब देने का मौका मिलता है, वे कभी भी पीछे नहीं हटतीं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। चलिए पूरी खबर जानते हैं-

Advertisment

जानिए ट्रोलर ने जब तलाक की बात की तो सोनाक्षी सिन्हा ने क्या जवाब दिया?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बहुत ही क्यूट कपल हैं, जिनकी रील्स अक्सर ही वायरल होती रहती हैं। हाल ही में उनके फैंस की तरफ से एक रील बनाई गई थी। कैप्शन में लिखा था, "अगर आपका पति आपके लिए इतना ऑबसेस्ड नहीं है, तो उसके साथ शादी मत करो।" इस रील के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कमेंट किया, "जल्द ही आपका तलाक होगा।" इस कमेंट के जवाब में सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर को काफी करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "पहले तेरे मम्मी-पापा करेंगे, फिर हम... वादा।"

Advertisment

फैन ने बनाई थी बहुत ही प्यारी रील 

इस रील में कपल के बहुत ही प्यारे मोमेंट्स शेयर किए गए हैं और बहुत सारे यूजर्स ने प्यार भरे कमेंट भी किए हैं। सोनाक्षी ने भी इस रील के कमेंट सेक्शन में लिखा, "हे भगवान, यह बहुत ही क्यूट है।" उनके इस कमेंट पर 15,000 से भी ज्यादा लाइक्स हैं। इसके साथ ही रील को भी फैंस का बहुत सारा प्यार मिला है। यह काफी वायरल हुई और यूजर्स ने इसे काफी पसंद किया। वहीं, जब किसी ट्रोलर ने उनकी शादी को लेकर मजाक बनाया, तो दबंग एक्ट्रेस ने उसे अपने पैरेंट्स की चिंता करने की बात कही।

जून 2024 में हुई थी शादी

Advertisment

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने जून 2024 में जहीर इकबाल के साथ शादी की। यह बताया जा रहा है कि कपल पिछले 7 साल से एक-दूसरे के साथ कथित तौर पर रिलेशनशिप में था। इस कपल ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों को छोड़कर रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके साथ ही इन्होंने वेडिंग रिसेप्शन भी मुंबई में किया था।

Sonakshi Sinha