/hindi/media/media_files/2025/08/05/teaser-release-of-120-bhadhur-2025-08-05-17-53-40.png)
Photograph: (X)
इस बार बेहद खास भूमिका के साथ, फरहान अख्तर एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार हैं। वह जल्द ही भारत-चीन युद्ध पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ में नजर आएंगे। फिल्म का टीज़र आज रिलीज़ कर दिया गया है, जिसे लेकर फैंस में ज़बरदस्त उत्साह है।
इस फिल्म में फरहान, परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं, जो भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट से जुड़े थे। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई में अपनी टुकड़ी का वीरतापूर्वक नेतृत्व किया था।
'120 बहादुर': भारत-चीन युद्ध पर फरहान अख्तर की फिल्म का दमदार टीज़र रिलीज़, जानें रिलीज़ डेट
फरहान अख्तर की फिल्म “120 बहादुर” का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन “रज़नीश 'राज़ी' घई” ने किया है जबकि इसके निर्माता “रितेश सिधवानी”, “फरहान अख्तर” और “अमित चंद्रा” हैं। रेजांग ला युद्ध पर आधारित फिल्म “21 नवंबर 2025” को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। फरहान अख्तर के अलावा, मुख्य भूमिकाओं में “राशी खन्ना”, “विवान भटेना”, “अंकित सिवाच”, “धनवीर सिंह” और “साहिब वर्मा” शामिल हैं। फिल्म का म्यूज़िक “अमित त्रिवेदी” ने कंपोज़ किया है जबकि इसकी कहानी “सुमित अरोड़ा” और “राजीव मेनन” द्वारा लिखी गई है।
FARHAN AKHTAR – FILM ON INDO-CHINA WAR: '120 BAHADUR' TEASER IS HERE – 21 NOV 2025 RELEASE... This one looks impressive – a powerful story that deserves to be told... Wonderful to see #FarhanAkhtar back on the big screen after a hiatus.#120BahadurTeaser is now LIVE.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 5, 2025
Directed… pic.twitter.com/NPa7wDsmtT
टीज़र में कई पावरफुल डायलॉग्स सुनने को मिलते हैं। एक सीन में फरहान अख्तर कहते नज़र आते हैं, “मेरे पिताजी ने कहा था, वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है।”
टीज़र की शुरुआत एक सवाल से होती है, “रेजांग ला में 18 नवंबर को क्या हुआ था?” इसके बाद 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध के कुछ दृश्यों की झलक दिखाई जाती है। यह कहानी है उन “120 भारतीय वीरों” की, जिन्होंने “3000 चीनी सैनिकों” के ख़िलाफ़ डटकर लड़ाई लड़ी थी। फिल्म के दृश्य बेहद प्रभावशाली और दिल को छूने वाले हैं। फरहान अख्तर का एक और दमदार डायलॉग है, “हम पीछे नहीं हटेंगे।”
लोगों के रिएक्शन
120 Indian soldiers. 3000 enemies. No retreat. 120 Bahadur gives a thunderous first look at one of the bravest last stands in Indian military history - a story that remained in the shadows for too long.#FarhanAkhtar plays Major Shaitan Singh Bhati, PVC, in this gripping war… pic.twitter.com/F5t0DWgjnC
— Komal Nahta (@KomalNahta) August 5, 2025
THIS HAS TO BE THE TEASER OF THE YEAR 🔥
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) August 5, 2025
120 INDIAN SOLDIERS vs 3000 CHINESE - The epic Battle of Rezang La comes alive!
Teaser of #120Bahadur is OUT - and it’s absolutely TOP NOTCH
Visuals, Action, Performances- Everything hits HARD!
looks like #FarhanAkhtar’s most… pic.twitter.com/9wWRXscSgm
OUTSTANDING TEASER - FARHAN AKHTAR is BACK - Last hand to hand fight scene 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
— Rohit Jaiswal (@rohitjswl01) August 5, 2025
Watch the teaser of @FarOutAkhtar @ritesh_sid @excelmovies next big film titled as #120Bahadur, releasing in cinemas on 21st November 2025….
Based on True Story… #FarhanAkhtar… pic.twitter.com/lQt9R0cMYm
#120Bahadur looks spectacular 👏
— ANMOL JAMWAL (@jammypants4) August 5, 2025
The one seamless long shot of battle was brilliant!
Watched teaser of FARHAN AKHTAR’s FILM (INDO-CHINA WAR) #120BAHADUR! What a waahiyat and Ghatiya teaser! I can’t understand the sensibility of Farhan Akhtar! He has already made film #Lakshya, which is almost same and a disaster. Then why this film? What is the target audience?…
— KRK (@kamaalrkhan) August 5, 2025